वित्त
यह पृष्‍ठ अंग्रेजी में (बाहरी विंडो में खुलने वाली वेबसाइट)

व्यय

व्यय में मुख्यतः निम्न आठ प्रभाग शामिल हैं:

संस्थापना प्रभाग

केंद्र सरकार के वेतनभोगी कर्मचारियों की वित्‍त से जुड़ी सेवा शर्तों से संबद्व सभी मामलों की देखभाल करने वाले तंत्र की धुरी का कार्य संस्‍थापना प्रभाग करता है। बुनियादी तौर पर इसमें निम्‍नलिखित बाते आती हैं:- वेतनमान संशोधित/नियत करना, वेतन और विभिन्‍न भत्‍ते निश्चित करना। सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों/विभागों से वेतनमानों, वेतन वृद्धि, विभिन्‍न पदों के प्रातिनियुक्‍ति भत्‍ते और विभिन्‍न पदों की श्रेणियों के काडर या संवर्ग संशोधन संबंधी जो प्रस्‍ताव इस प्रभाग को मिलते हैं, उसकी जांच समानता और काम की तुलना के अनुसार यहां की जाती है। इसके के अलावा यह विभाग भारतीय लागत सेवा (आईसीएएस) के संवर्ग प्राधिकरण के रूप में भी काम करता है और सतर्कता संबंधी काम भी देखता है। इस विभाग में मुख्‍य सचिव (प्रशासन), जो निदेशक (शिकायतों) के रूप में भी काम करता है, के प्रभार में एक सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र भी काम कर रहा है। उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्देश के अनुसार इस प्रभाग में शिकायतें दूर करने के लिए एक परिवाद समिति भी काम कर रही है।

योजना वित्त-1

योजना वित्‍त-1 प्रभाग राज्‍यों के वित्‍त तथा राज्‍यों की वार्षिक योजनाओं से संबंधित मामलों को देखता है। यह राज्‍यों को विदेशी सहायता प्राप्‍त परियोजनाओं सहित उनकी वार्षिक योजनाओं के लिए सहायता उपलब्‍ध कराता है। जिन अन्‍य योजनाओं के लिए यह प्रभाग वित्‍तीय सहायता देता है, उनमें जवाहर लाल नेहरू राष्‍ट्रीय नवीकरण मिशन, पर्वतीय क्षेत्र/पश्चिमी घाट विकास कार्यक्रम, सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम, त्‍वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, त्वरित विद्युत विकास कार्यक्रम, राज्‍यों की अन्‍य निर्दिष्‍ट योजनाओं/परियोजनाओं के लिए अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता, राज्‍यों को विशेष योजना सहायता, अन्‍नपूर्णा सहित राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुनामी कार्यक्रम और 2005-06 के दौरान आई बाढ़ों में नष्‍ट हुई संपत्ति का दीर्घावधि पुनर्निर्माण शामिल है। वर्ष 2008-09 की अवधि में आवंटित/जारी विभिन्‍न प्रकार की सहायता और वर्ष 2009-10 की अवधि में किए गए बजट प्रावधान का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है:

2008-09 और 2009-10 के दौरान बजट योजनाओं के लिए किया प्रावधान
क्र.सं. मद/योजना 2008-09 के लिए आबंटर (संशोधित अनुमान) 2008-09 के दौरान जारी राशि 2009-10 के लिए आबंटन (बजट अनुमान) 2009-10 के अंतरिम बजट के अनुसार
क. योजना सहायता      
1 राज्‍य योजनाओं के लिए सामान्‍य केंद्रीय सहायता 15,993.50 15,948.17 18,272.37
2 विदेशी सहायता प्राप्‍त परियोजनाओं के लिए अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता 11.007.94 10,434.22 4,550.00
3 अरूणाचल प्रदेश, असम, छत्‍तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, मणिपुर, पंजाब, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश के लिए विशेष योजना सहायता 4,705,14 4,705,14 4602.00
4 अन्‍य निर्दिष्‍ट योजनाओं/परियोजनाओं के लिए अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता 1,443.40 1,443.40 1.481.00
5 किशोरियों के लिए पोषण कार्यक्रम के वास्‍ते अतिरिक्‍त केंद्रीय सहायता 162.77 23.32 162.77
6 त्‍वरित विद्युत विकास सुधार कार्यक्रम के लिए केंद्रीय सहायता 436.03 436.03 0.00
7 त्‍वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के लिए केंद्रीय ऋण सहायता 8,501.94 8,501.89 8,700.00
8 अन्‍नपूर्णा सहित राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 4,442.24 4,442.24 5,109.24
9 पर्वतीय क्षेत्र/पश्चिमी घाट विकास कार्यक्रम के लिए केंद्रीय सहायता 272.00 271.88 272.00
10 सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए विशेष केंद्रीय सहायता 635.00 635.00 635.00
11 राष्‍ट्रीय सम विकास योजना/ पिछडा़ क्षेत्र अनुदान कोष 1,130.80 1,138.08 1,130.80
12 राष्‍ट्रीय ई-गवर्नेंस कार्य योजना (एनईजीएपी) 469.37 284.21 469.37
13 शहरी बुनियादी ढांचा और प्रशासन संबंधी उप मिशन के लिए एसीए (एसएमयूआईजी) 4,480.37 4,408.37 4,686.69
14 लघु और मध्‍यम कस्‍बों के लिए शहरी ढांचा विकास के वास्‍ते एसीए (यूआईडीएसएसएमटी) 3,279.69 3,279.69 2,973.90
15 शहरी निर्धनों को मूलभूत सेवाएं देने वाले उप-मिशन के लिए अतिरिक्‍त केन्‍द्रीय सहायता 1,472.68 1,472.68 2,043.95
16 समग्र आवास एवं झुग्‍गी-झोपड़ी विकास के लिए अतिरिक्‍त केन्‍द्रीय सहायता 1,265.24 1,265.24 1,009.30
17 सुनामी पुनर्वास कार्यक्रम 1,183.80 1,182.68 336.98
18 बृहत मुम्‍बई वर्षा जल निस्‍तारण परियोजना 100.00 108.00 200.00
19 राष्‍ट्रमण्‍डल युवा खेल, पुणे 60.00 60.00 0.0
20 दीर्घावधि पुननिर्माण योजना के लिए अतिरिक्‍त केन्‍द्रीय सहायता 1,198.50 645.15 0.0
21 पानी के खारेपन को दूर करने के संयंत्र हेतु अतिरिक्‍त केन्‍द्रीय सहायता 300.00 300.00 300.00
कुल 62,448.81 60,991.31 300.00

पृष्ठ: 1 | 2 | 3 | 4 | अगला

स्रोत: राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: 29-04-2011