राष्ट्रीय परीक्षा योजना

देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थान पर एक विशेष परीक्षा आयोजित किए जाने को राष्ट्रीय परीक्षा योजना के तहत प्रस्तावित किया गया है। इस परीक्षा योजना से एक क्षेत्र विशेष के छात्रों को एक ही परीक्षा देकर दाखिला लेने की सुविधा दी जाएगी। इससे देश में आयोजित की जाने वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की चिंता से छात्रों को मुक्ति मिल जाएगी।
दुनिया के अधिकांश देशों में दाखिले एवं छात्रवृत्तियों के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा ही आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों के समय एवं धन दोनों की बचत होती है। हालांकि हमारे देश में अभी तक अकादमिक स्तर पर ढेरों परीक्षाएं लेने का चलन है। लेकिन भविष्य के युवाओं को ध्यान में रखते हुए एवं समाज के भले के लिए एक ही परीक्षा लेने की व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है, जिसमें सभी का हित है।
प्रतिस्पर्धा के चरम स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा तक पहुंच समाज पर पड़ने वाले सामाजिक या मनौवैज्ञानिक प्रभाव के बिना आकलित नहीं की जा सकती और इसके लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है। वे युवाओं के बीच मानसिकता और व्यवहार में बदलाव को प्रभावित करते हैं।
''विविधता में एकता'' भारत की मूलभूत अवधारणा है। एकीकरण, प्रस्तावित राष्ट्रीय परीक्षा योजना की मुख्य रणनीति है, जबकि देश में शिक्षा प्रणाली की विविधता को भी बनाए रखना है। यह प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता के माध्यम से बहिष्कार के बजाय एक सहयोगी उत्कृष्टता के माध्यम से सम्मिलित करने के सिद्धांत से प्रेरित है।
राष्ट्रीय परीक्षा योजना (PDF - 70 KB) (पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती हैं)
में निहित दर्शन और सिद्धांतों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
एनटीएस वेब पेज मई 2011 में विभिन्न पणधारकों से प्रत्युत्तर प्राप्त करने के लिए एक सार्वजनिक मत विशेषता के साथ लोकार्पित किया गया था, जो एक बड़ी सफलता सिद्ध हुआ। इस कार्य से नागरिकों के महत्वपूर्ण प्रत्युत्तर प्राप्त हुए, जो उन्होंने लोकप्रिय सामाजिक नेटवर्किंग साइट फेस बुक के विषय में अपने विचार मतों और योजना के समर्पित वेब पेज पर दिए थे, जिसमें लगभग 26 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने एनटीएस की प्रस्तावित संस्था के पक्ष में मत दिया।
इसकी प्राप्तियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान दल द्वारा तय की गई है। इसे दो प्रमुख अनुभागों में बांटा गया है।
- वर्तमान परीक्षा प्रणाली पर उत्तरदाता रूपरेखा और विस्तृत प्रत्युत्तर तथा विचार मत संग्रह करने के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावित एनटीएस और
- फेस बुक के राष्ट्रीय परीक्षा योजना पेज के माध्यम से प्राप्त प्रत्युत्तरों और विचारों का विश्लेषण
इन प्राप्तियों को निम्नलिखित लिंक्स पर देखा जा सकता है:
- भारत का राष्ट्रीय पोर्टन गोपनीयता नीति का पालन करता है। यदि आप केवल इस वेबसाइट पर ब्राउजिंग कर रहे हैं, तो हम डेटा पर कब्जा नहीं करेंगे जो हमें आपकी व्यक्तिगत पहचान जानने की अनुमति प्रदान करता है। गोपनीयता नीति के बारे मे अधिक जानकारी के लिए, उपयोग की शर्तों को देखें।
- इस जनमत सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त व्यक्तिगत पहचान का उपयोग केवल राष्ट्रीय परीक्षा योजना के विश्लेषण में किया जाएगा।
- प्राप्त जवाबों का विश्लेषण किया जाएगा और बिना किसी व्यक्तिगत पहचान का हवाला देते हुए उन्हें भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा।
स्रोत: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, द्वारा समीक्षित: 19-07-2011 ![]()

