bharat.gov.in
त्‍यौहारों की शुरूआत होने का संकेत है सितम्‍बर माह, जब कई त्‍यौहार क्रमश: माहौल को एक नया आयाम देते हैं। चाहे यह भगवान गणेश के आगमन से शुरू होकर दस दिनों तक चलने वाला गणेश उत्‍सव हो, जो गणेश चतुर्थी से आरंभ होता है या फसलों की कटाई का ओणम – सितम्‍बर माह पूरी तरह आयोजन के रंग में डूबा होता है।

इन सभी रंगों और दृश्‍यों के बीच भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर हम एक बार फिर नई जानकारियों के भंडार और http://bharat.gov.in पर जोड़ी गई ऑनलाइन सेवाओं के साथ आपके सामने यह मासिक अंक लेकर उपस्थित हैं।

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल को आपकी ओर से मिले अपार समर्थन और प्रतिक्रिया के लिए हम आपको हार्दिक धन्‍यवाद देते हैं। कृपया हमें अवश्‍य लिखें और सुझाव या फीडबैक भेजें, आप जो भी देना चाहें।

 
विशेष कार्यक्रम
   
  विशेष कार्यक्रम

विशिष्‍ट पहचान की यह परियोजना देश के प्रत्‍येक नागरिक के ‍लिए एक पहचान प्रदान करने का प्रयास है जिसकी संकल्‍पना योजना आयोग ने की और अब यह प्राथमिक रूप से कल्‍याण सेवाओं की दक्ष आपूर्ति के आधार के रूप में उपयोग की जाएगी। यह सरकार के विभिन्‍न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रभावी निगरानी के साधन के रूप में भी कार्य करेगी।

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का अधिदेश निवासियों की जनसांख्यिक और बायोमेट्रिक सूचना के साथ जुड़ी एक विशिष्‍ट पहचान संख्‍या को जारी करना है, जिसे वे भारत में किसी भी स्‍थान पर अपनी पहचान बताने में और लाभों तथा सेवाओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इस्‍तेमाल कर सकें।

http://bharat.gov.inआपके लिए प्रस्‍तुत करता है एक व्‍यापक मार्गदर्शिका जिसमें जारी अभियान और इसके प्रक्रियागत विलम्‍ब के विवरण दिए गए हैं।

 
     
 
नया क्‍या है
   
  नया क्‍या है

इस अनुमान में पोर्टल के नवीनतम अपडेट और विवरण हैं।

एनपीआई के लिए ई वर्ल्‍ड फोरम एवॉर्ड: प्रत्‍येक भारतीय के लिए मनपसंद वेबसाइट http://bharat.gov.in को हाल ही में नई दिल्‍ली में आयोजित भव्‍य समारोह में ई वर्ल्‍ड फोरम द्वारा सर्वोत्तम ई-शासन पोर्टल के लिए टॉप पब्लिक चॉइस से स‍म्‍मानित किया गया।

एक खुले ऑनलाइन मतदान में जनता द्वारा सर्वोत्तम ई.गव. पोर्टल के रूप में चुने गए भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल ने अब तक 7000 से अधिक पोर्टलों और भारत सरकार की संबद्ध वेबसाइट तक एकल बिन्‍दु पहुंच स्‍थल के रूप में अपनी विशिष्‍ट स्थिति के लिए सर्वोच्‍च अंक प्राप्‍त किए हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस 2011 पुरस्‍कार विजेता: 'मेरा भारत मेरी शान' भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर राष्‍ट्र की सेवा में असाधारण योगदान करने वाले नवीनतम नागरिकों की सूची डाली गई है। इनकी शानदार भूमिकाओं में सुधारात्‍मक सेवा पदक, राष्‍ट्रपति पुलिस पदक, जो विशिष्‍ट सेवाओं के लिए दिए जाते हैं, शौर्य के लिए पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक शामिल है।

 
     
 
दिशानिर्देश
   
  दिशानिर्देश

राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र (एनआईसी), के साथ प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), ने भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए दिशानिर्देश (जीआईजीडब्‍ल्‍यू) का एक सैट तैयार किया है जो एक वेब पोर्टल / अनुप्रयोग के पूरे जीवन चक्र को संबोधित करता है – जिसमें संकल्‍पना से लेकर डिजाइन, विकास और इसके रखरखाव और प्रबंधन के विषय में जानकारी दी गई है।

आपकी वेबसाइट को सार्वभौमिक रूप से अभिगम्‍य बनाना

भारत सरकार की वेबसाइटों के दिशानिर्देश (जीआईजीडब्‍ल्‍यू) तैयार किए गए हैं ताकि वेबसाइट डिजाइनर अपनी साइट को उपयोग योग्‍य, प्रयोक्‍ता अनुकूल और सार्वभौमिक रूप से अभिगम्‍य बना सके। मुद्रण योग्‍य फॉर्मेट में दिशानिर्देशों का एक पूरा सैट इस वेबसाइट http://guidelines.gov.in पर देखा जा सकता है। दिशानिर्देशों के साथ अनुपालन मैट्रिक्स जांच सूची दी गई है जो आपको विशिष्‍ट रूप से यह तय करने में सहायता देती है कि आपकी वेबसाइट के किस हिस्‍से पर कार्य करते हुए इसे अनुकूल बनाया जाना चाहिए।

  • डिजाइन और विकास कम्‍प्‍लायंस मेट्रिक्‍स सूची के अनुभाग वेब अभिगम्‍यता के महत्‍वपूर्ण विचार हैं जो डब्‍ल्‍यू3सी डब्‍ल्‍यूसीएजी2.0 का भी पालन करते हैं।
  • वेबसाइट के सुझाव और तरकीबों अनुभाग में वे सर्वोत्तम वेबसाइट सुझाव / प्रथाएं दी गई हैं जो प्रत्‍येक विकासक के लिए आसान संदर्भ हैं।
  • साधनों और संसाधनों के अनुभाग के तहत कुछ मुफ्त वेब आधारित कम्‍प्‍लायंस परीक्षण साधन दिए गए हैं। मुफ्त / वाणिज्यिक स्‍क्रीन रीडर की जानकारी भी इस अनुभाग में देखी जा सकती है।
 
     
 
शुभकामनाएं
   
  शुभकामनाएं

अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। अपनी खुशियां और शुभकामनाएं हमारे ई-कार्ड्स के जरिए बांटें।

गणेश चतुर्थी: भाग्य, समृद्धि एवं बुद्धि के देवता श्री गणेश के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का सबसे ज्यादा उल्लास महाराष्ट्र एवं गोवा में देखने को मिलता है। इस अवसर पर गणेश की प्रतिमाओं को घरों तथा पूजा स्थलों पर स्थापित किया जाता है तथा उनकी आराधना की जाती है। दसवें दिन उन्हें विसर्जित किया जाता है तथा इस दिन सभी मार्ग भीड़ से भरे होते हैं और चारों ओर ढोल-नगाड़ों का संगीत गुंजायमान होता है। भक्त विसर्जन के समय 'गणपति बप्पा मोरया' का उच्चारण करते हैं।

ओणम: ओणम केरल का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसे फसलों का त्योहार भी कहा जाता है तथा मलयाली पंचांग के अनुसार चिंगम (अगस्त से सितंबर के माह के बीच) के दौरान इसे मनाया जाता है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक किंवदंतियां प्रचलित हैं। सबसे ज्यादा प्रचलित गाथा राजा महाबली को लेकर है। ऐसा माना जाता है कि राजा महाबली, जिन्होंने केरल पर बहुत ही कम समय के लिए राज्य किया था, वो भगवान वामन का अवतार थे। भगवान विष्णु उन्हें वर्ष में एक बार अपने लोगों को देखने के लिए भेजते हैं।

 
     
 
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों की हिंदी या अंग्रेजी भाषा में जानकारी आप हमारे प्रेस विज्ञप्ति पृष्ठ से प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार द्वारा आयोजित नवीनतम घटनाओं एवं कार्यक्रमों के छायाचित्र आप फोटो गैलरी में देख सकते हैं।

आप चयनित सरकारी विभागों की प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति की सदस्यता भी ले सकते हैं।

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?

अब आप ऑनलाइन दवाओं के अधिसूचित मूल्‍य का सत्‍यापन / जांच कर सकते हैं। यह सुविधा फार्मास्‍युटिकल विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा आपके लिए उपलब्‍ध कराई गई है।

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में ब्राउज करते हुए इसके बारे में जानकारी पाएं और साथ ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार की गई अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं
 
 
हाल में लोकार्पित/नए रूप में लाई गई शासकीय वेबसाइटें

सरकार की निम्‍नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:

हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
 
यह समाचार पत्रिका आप अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं ताकि उन्‍हें भारत सरकार की नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कृपया अपने आस पास होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए पोर्टल http://bharat.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं।
     
आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

कृपया हमें उन विषयों के बारे में लिखें जो आप इस पोर्टल पर देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्‍नतापूर्वक स्‍वागत करते हैं।

आशा है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव सुखद और उपयोगी रहा।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।