bharat.gov.in

सितंबर महीने के साथ ही त्योहारों का समय भी शुरू हो जाता है। जन्माष्ठमी, ईद-उल-फितर तथा गणेश चतुर्थी जैसे पर्व इसी महीने में मनाए जाते हैं।

हमने भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल में इस महीने कई नई जानकारियों, विविध सुविधा लेख और जीवंत उत्साह को जोड़ा है। हमें आशा है कि इससे पोर्टल में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी।

आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।

विशेष आर्थिक क्षेत्र
इस महीने हम एक नया और उपयोगी विशेष कार्यक्रम लेकर आए हैं। इस खंड में हमने इस बार देश के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के बारे में जानकारियां प्रस्तुत की हैं। यदि आप किसी विशेष विषय पर अपने सुझाव देना चाहते हैं तो, हमें लिख भेजें।

विशेष आर्थिक क्षेत्र: निर्माण, व्यवसाय प्रोत्साहन तथा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बनाए गए विशेष आर्थिक क्षेत्रों की संपूर्ण जानकारी इस विशेष कार्यक्रम में दी गई है। यह आलेख बिजनेस समुदाय से संबंधित लोगों, खासतौर पर निर्यात व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए जानकारी परक साबित होगा।

इस अनुभाग में यह बताया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल में इस माह क्या बदलाव हुआ है और क्या नई जानकारियां शामिल की गई हैं।

सरकार: गैजिटीर इस नए अनुभाग को सरकार खंड के अंतर्गत बनाया गया है, जिसमें सरकार से संबंधित सभी गैजिटीर की संपूर्ण सूची उपलब्ध कराई गई है। इस अनुभाग को लगातार विकसित किया जा रहा है तथा इसमें और अधिक गैजिटीर शामिल किए जाएंगे।

भारत के बारे में जानें: इस खंड में भारत 2010 पुस्तक के आधार पर अद्यत की गई नई जानकारियां तथा आंकड़े शामिल किए गए हैं।

भारतीय न्याय व्यवस्था की जानकारियों से पूर्ण न्याय और विधि तथा भारत एवं विश्व को शामिल किया गया है। विधि एवं न्याय, भारतीय न्याय व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी दे रहा है। जबकि दूसरे उपखंड से आपको भारत के विदेशी देशों से संबंध के बारे में जानकारी मिलेगी।

संस्कृति एवं विरासत खंड भी नई जानकारियों से युक्त किया गया है। दृश्य एवं साहित्य कला की राष्ट्रीय अकादमी तथा प्रदर्शन पर विस्तृत जानकारियां इसमें दी गई हैं। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में दी जाने वाली फेलोशिप, छात्रवृत्तियों तथा इसके लिए कार्यरत संगठनों की भी विशेष जानकारी यहां दी गई है।

मेरा भारत मेरी शान: इस खंड में भारत की विशेषताओं तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न पुरस्कारों तथा सम्मानों से अलंकृत लोगों की सूची दी गई है। इस सूची में विभिन्न रक्षा बलों, विशिष्ठ एवं उन्नत सेवा तथा बहादुरी के लिए सम्मानित लोगों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के भाषण का पूरा पाठ्य तथा उसका वेबकास्ट भी इस खंड में दिया गया है। इसके साथ ही नवीनतम छायाचित्रों, ऑडियो तथा वीडियो भी यहां उपलब्ध है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह: इस अगस्त में भारत ने अपनी आजादी की 63वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया। इस अवसर पर हमने विशेष आलेख प्रस्तुत किया जिसमें आयोजन का संपूर्ण एवं विस्तृत विवरण दिया गया है:

प्रकाशन

प्रकाशन: प्रकाशन विभाग हर माह कई पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इसका मुख्य लक्ष्य महत्व की और विविधतापूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तकों को आम आदमी तक कम कीमतों में पहुंचाना है। इस माह के प्रकाशन में शामिल पुस्तकें हैं:

अबुल कलाम आज़ाद (बीएमआई): यह पुस्तक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन इतिहास पर लिखी गई है। वो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शीर्ष नेताओं में से एक थे तथा स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भी थे। देश को दिए अपने अमूल्य योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत 1992, में शीर्ष नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

राजेंद्र प्रसाद (बीएमआई): राजेंद प्रसाद, एक विद्वान, मानवतावादी, धार्मिक, निडर देशभक्त, राष्ट्रीय नायक तथा महात्मा गांधी के समर्पित अनुयायी थे। वो अपने समय के शीर्ष हस्तियों में से थे। उन्होंने देश की भावी पीढियों के लिए प्रेरणा की विरासत दी है। इस पुस्तक के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

शुभकामनाएं

अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। अपनी खुशियां और शुभकामनाएं हमारे ई-कार्ड्स के जरिए बांटें।

जन्माष्ठमी: जन्माष्ठमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाले हिंदू त्योहार है। इस अवसर पर स्‍त्री तथा पुरुष उनकी आराधना करते हैं एवं व्रत तथा उपवास रखते हैं। मंदिरों तथा घरों को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। उत्तर भारत में इसे भक्ति गीत तथा नृत्य के साथ मनाया जाता है। इस मौके को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भव्य रूप में मनाया जाता है।

ईद-उल-फितर: ईद-उल-फितर को रमादान या रोज़े के महीने के आखिरी दिनों में, नए चांद के दिखाई देने के बाद मनाया जाता है। यह उल्लास एवं आनंद का अवसर होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस मौके पर नए कपड़े पहनते हैं और मस्जिदों में जाकर विशेष नमाज अता करते हैं। सभी मित्र एवं रिश्तेदार एक-दूसरे से मिलते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इस त्योहार को पारिवारिक मेलजोल तथा उत्साह के रूप में भी देखा जाता है।

गणेश चतुर्थी: भाग्य, समृद्धि एवं बुद्धि के देवता श्री गणेश के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का सबसे ज्यादा उल्लास महाराष्ट्र एवं गोवा में देखने को मिलता है। इस अवसर पर गणेश की प्रतिमाओं को घरों तथा पूजा स्थलों पर स्थापित किया जाता है तथा उनकी आराधना की जाती है। दसवें दिन उन्हें विसर्जित किया जाता है तथा इस दिन सभी मार्ग भीड़ से भरे होते हैं और चारों ओर ढोल-नगाड़ों का संगीत गुंजायमान होता है। भक्त विसर्जन के समय 'गणपति बप्पा मोरया' का उच्चारण करते हैं।

नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पेज पर नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ा जा सकता है।

फोटो गैलरी में आप विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की फोटो देख सकते हैं।

प्रेस सूचना विभाग से चुनिंदा विभागों की प्रेस विज्ञप्ति हासिल करने के लिए ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।

 
क्या आप जानते हैं?
क्या आप जानते हैं?

अब आप भूमि एवं विकास कार्यालय में अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देख तथा जांच सकते हैं।

मैं कैसे करूं? सेक्शन से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
 
सरकार द्वारा हाल में शुरू/लांच की गईं वेबसाइट

एनएसटीएफडीसी वेबसाइट: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी), जो कि आदिवासी मामले के मंत्रालय के अधीन है, की वेबसाइट को हाल ही में नए रूपरंग के साथ दोबारा शुरू किया गया है।

एनएसटीएफडीसी, अनुसूचित जनजातियों को आर्थिक विकास के लिए मदद करती है। वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के ऋण, योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। साथ ही यहां पर डाउनलोड किए जा सकने वाले प्रपत्र, अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए शुरू की गई तथा की जा चुकी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई है। इसमें लाभार्थियों की सफलता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। और अधिक जानकारी के लिए विजिट करें www.nstfdc.nic.in.

अन्य सरकारी वेबसाइट्स, जिन्हें हाल ही में लांच / दोबारा बनाया गया है, वो हैं:-
आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।

भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।

आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।