bharat.gov.in समाचार पत्रिका सितम्बर 2009

जैसे ही त्‍यौहारों का मौसम नजदीक आता है प्रार्थना, खरीदारी और मनोरंजन की भावना हवा में तैरने लगती हैं, हम bharat.gov.in, पर आपको इस मौसम में सभी खुशियां पाने के लिए शुभकामना देते हैं।

हमारे पास कई नई जानकारियां हैं, जो हमारे सम्‍मानित पंजीकृत सदस्‍य होने के नाते आपको सबसे पहले बताई जानी चाहिए।

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल सदैव आपके समर्थन का अभिलाषी है और हम सदैव भारत सरकार और नागरिकों के बीच इस डिजिटल अंतर को समाप्‍त करने के लिए प्रयासरत हैं। इस सितम्‍बर माह में पोर्टल पर कौन से नए अनुभाग हैं इसकी जानकारी पाने के लिए सारांश को पढ़ें।

विशेष कार्यक्रम
विशेष कार्यक्रम

प्रत्‍यक्ष कर संहिता, 2009 : इस माह का स्‍पॉटलाइट प्रत्‍यक्ष कर संहिता पर केन्द्रित है, जिसे वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में सार्वजनिक वाद विवाद के लिए जारी किया गया है। इस संहिता में सभी प्रत्‍यक्ष करों से संबंधित कानूनों के विलय और संशोधन द्वारा एक दक्ष और साम्‍य योग्‍य प्रत्‍यक्ष कर प्रणाली के सृजन की संकल्‍पना की गई है, अर्थात आयकर, लाभांश वितरण कर, अनुषंगी लाभ कर और संपत्ति कर।

हम आपको बताना चाहेंगे कि यह संहिता किस प्रकार स्‍वैच्छिक कर पालन और कर संरचना में मौजूद विकृतियों को हटाकर एक प्रगामी वर्तमान कर व्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहन देने, कराधान के मध्‍यम स्‍तर स्‍थापित करने, कर के आधार को विस्‍तारित करने और प्रारूप की भाषा को अधिक सरल बनाने को प्रोत्‍साहन देगी। हम आपको नई ऑनलाइन रेटिंग तथा टिप्‍पणी प्रणाली के बारे में ही बताना चाहेंगे जो आपको इस महत्‍वपूर्ण पहल के विषय में सरकार को फीड बैक भेजने की सुविधा देती है।

eIndia Award
eIndia Award

India.gov.in को eIndia पुरस्कार प्राप्त: हमें आपको यह बताते हुए अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल को पिछले माह हैदराबाद में आयोजित ई-इंडिया 2009 पुरस्‍कार में ई-शासन ट्रैक में ‘वर्ष की सरकार से नागरिक पहल’ पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। पोर्टल india.gov.in, भारत सरकार की विभिन्‍न इकाइयों की एकल बिन्‍दु सूचना का केन्‍द्र, वेब के लिंक तथा ऑनलाइन सेवा प्रदान करने वाला सर्वाधिक व्‍यापक पोर्टल है। इस पुरस्‍कार के बाद भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल की एक और शानदार उपलब्धि दर्ज की गई है।

पर्यटन और यात्रा
पर्यटन और यात्रा

पर्यटन और यात्रा: देश की समृद्ध संस्‍कृति, प्राचीन इतिहास और विविध दृश्‍यावली भारत को स्‍वदेशी और अंतरराष्‍ट्रीय, दोनों ही प्रकार के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्‍य बनाते हैं। हमारे नागरिक अनुभाग के इस मॉड्यूल को कुछ नए खंडों के साथ अद्यतन किया गया है, जिसमें तटों की राज्‍यवार सूची, पर्वतीय स्‍थान और वन्‍य जीवन अभयारण्‍य शामिल किए गए हैं। इसमें रहने के स्‍थान, पर्यटन कार्यालय, मानचित्र, टूर पैकेज तथा प्रत्‍येक राज्‍य की अन्‍य अनेक जानकारियों के लिंक भी दिए गए हैं। यदि आप भारत में छुट्टी बिताने की बना रहे हैं तो इस अनुभाग में ब्राउज़ कर सुनिश्चित करें कि आपने अपने भ्रमण के कार्यक्रम में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों को छोड़ तो नहीं दिया।

विदेश
विदेश
 

विदेश: विदेश अनुभाग में विदेशों में रहने वाले भारतीयों तथा भारत आने के इच्‍छुक विदेशी नागरिकों की सूचना संबंधी आवश्‍यकताओं को पूरा करता है। कुछ मॉड्यूल की सामग्री इस अनुभाग में नए रूप में डाली गई है और भारत की यात्रा को और अधिक आसान बनाने के लिए इसमें ताजा जानकारी शामिल की गई है। इन विषयों में यात्रा की औपचारिकताओं पर सामान्‍य विवरण जैसे वीज़ा लेने की प्रक्रिया, यात्रा के दौरान टीकाकरण, यात्रा मार्गदर्शिका, मुद्रा, सीमा शुल्‍क के नियम, पासपोर्ट, बीमा तथा अन्‍य अनेक।

भारत अभियांत्रिकी, चिकित्‍सा, उदार कलाओं और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अध्‍ययन के लिए उच्‍च गंतव्‍यों में से एक बन कर उभरा है। ‘भारत में अध्‍ययन’ मॉड्यूल में इस अनुभाग के तहत शासकीय छात्रवृत्तियों, शैक्षिक परामर्शदाताओं, भारत में रहने संबंधी उपयोगी जानकारी जोड़ी गई है और इसके साथ बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍नों की सूची के साथ अन्‍य अनेक जानकारियां उपलब्‍ध कराई गई हैं। भारत में अध्‍ययन करने के इच्‍छुक विदेशी छात्र इस मॉड्यूल को अत्‍यंत उपयोगी पाएंगे।

व्‍यापार
व्‍यापार
 

आउटसोर्सिंग उद्योग: हमारे व्‍यापार अनुभाग में आकर्षक आउटसोर्सिंग उद्योग के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई है, जिसे हाल ही में जोड़ा गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत 21वीं शताब्‍दी के सॉफ्टवेयर पावर हाउस के रूप में उभरा है, जो विश्‍वस्‍तरीय आईटी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस), व्‍यापार प्रक्रम आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और ज्ञान प्रक्रम आउटसोर्सिंग (केपीओ) फर्मों के साथ वैश्विक आउटसोर्सिंग बाजार में प्रमुख स्‍थान पर है। इस अनुभाग में आउटसोर्सिंग व्‍यापार में रुचि रखने वाले विभिन्‍न विषयों के बारे में जानकारी दी गई है, जैसे कि -

  1. उद्योग का उद्भव
  2. प्रदान की जाने वाली आउटसोर्सिंग सेवाओं के प्रकार
  3. आउटसोर्सिंग के लाभ और हानियां
  4. भारत और आउटसोर्सिंग
  5. इस क्षेत्र की चुनौतियां और भावी संभावनाएं
इन पृष्‍ठों के अध्‍ययन से आपको अपने आउटसोर्सिंग व्‍यापार को खड़ा करने और अपने ग्राहकों को निरंतर सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
शुभकामनाऍँ
शुभकामनाऍँ
 
 

ओणम: यह फसल की कटाई का त्‍यौहार है, जो 10 दिनों तक चलता है और ऐसा माना जाता है कि राजा महाबली हर वर्ष केरल में अपने श्रद्धालुओं के पास वापस आते हैं। इसमें रंग बिरंगे पूकलम फूलों की डिजाइन से सजावट की जाती है, लंबी नावों की दौड़ के साथ कइकोटीकल्‍ली नृत्‍य प्रदर्शन किए जाते हैं।

इदुल फितर: चांद की छोटी सी झलक के साथ शुरू होने वाला इदुल फितर का यह त्‍यौहार रमज़ान के उपवास की अवधि का समापन है। इस दिन मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं की जाती है, नए कपड़े खरीदे जाते हैं और मिठाइयां बनाई जाती हैं।

दुर्गा पूजा: यह त्‍यौहार देवी दुर्गा के हर वर्ष अपने पिता के घर लौटने का आयोजन है। इस अवधि के दौरान देवी की मूर्ति को सुंदरतापूर्वक सजाए गए पंडालों में स्‍थापित किया जाता है और इसके पश्‍चात रंग बिरंगे जुलूस के साथ उनका विसर्जन किया जाता है।

दशहरा: दस दिन तक चलने वाला यह उत्‍सव दानव राजा रावण पर भगवान राम की विजय का प्र‍तीक है। इसे भारत में अनेक परम्‍पराओं के साथ मनाया जाता है, इसके साथ नवरात्रि के उपवास रखे जाते हैं, राम लीलाओं का मंचन किया जाता है, डांडियां नृत्‍य और रावण आदि के पुतलों का दहन किया जाता है।

अपने मित्रों और परिवार के सदस्‍यों को इस अवसर पर भेजने के लिए bharat.gov.in. पर उपलब्‍ध ई-शुभकामना पत्र देखें।

नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां  
   

इस अनुभाग में अंग्रेजी और हिन्‍दी में नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियों का विवरण देखें। हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित कार्यक्रमों और आयोजनों के नवीनतम चित्र भी देखे जा सकते हैं। यदि आप किसी विशिष्‍ट शासकीय विभाग की प्रेस विज्ञप्ति पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?  

अब आप एक ई-मेल आई डी के बिना भी ई-डाक सेवा के माध्‍यम से इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में पत्र भेज सकते हैं?

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में नागरिकों का जीवन और भी सरल बनाने के लिए इस तथा अन्‍य सेवाओं को ऑनलाइन बनाने के बारे में अधिक जानकारी पाएं।
 
हाल में लोकार्पित शासकीय वेबसाइटें
सरकार प्रत्‍येक माह नई वेबसाइटों के सृजन और सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य नागरिकों को अधिक से अधिक सामग्री, ऑनलाइन सेवाएं और अंत:क्रियात्‍मकता प्रदान करना है। यहां कुछ नए विकासों की सूची दी गई है।
कृपया हमें इस बारे में अपने विचार और सुझाव भेजें कि आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं। आपका फीडबैक हमारे लिए मूल्‍यवान हैं क्‍योंकि यह हमारे भावी विकास का आधार है।

यह समाचार पत्रिका अपने मित्रों को भेज कर bharat.gov.in पर होने वाली नवीनतम घटनाओं के बारे में जानकारी दें।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।