| गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का गौरवशाली इतिहास, समृद्व संस्कृति और अनमोल विरासत प्रत्येक भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाता है। राष्ट्रीय पोर्टल (http://bharat.gov.in) इस महत्वपूर्ण अवसर को जीवंत करने और उत्साह मनाने के लिए एक खास वेबसाइट लेकर आया है।
यह विशेष वेबसाइट राष्ट्रीय पुरस्कारों जैसे भारत रत्न, पद्म पुरस्कार, वीरता पुरस्कार एवं पुलिस मेडल इत्यादि की जानकारी प्रदान करती है। इस साल के पुरस्कार प्राप्त लोगों की जानकारी के अलावा आप वेबसाइट पर स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अब तक के सभी पुरस्कार प्राप्त लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण भी वेबकास्ट के माध्यम से आपके लिए उपलब्ध रहेगा।
इस विशेष अवसर पर डाउनलोड खंड आपको विशेष रूप से डिजाइन किए गए वॉलपेपर, ऑडियो और वीडियो प्रारूप में राष्ट्रीय गान, विभिन्न स्वरूपों में राष्ट्रीय ध्वज, 'मेरा भारत मेरी शान' बैज और गणतंत्र दिवस बैनर उपयोग और वितरित करने के लिए डाउनलोड की सुविधा प्रदान करता है।
हम आपसे इस वेबसाइट (http://india.gov.in/republicday) को प्रचारित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का अनुरोध करते हैं। आपके निजी और सरकारी वेब पन्नों पर यह लिंक प्रदान करने का भी हम आपसे अनुरोध करते हैं। आप उद्देशयों की पूर्ति के लिए हमारे डिजाइन किए हुए बैनरों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
गर्व करें, भारतीय होने पर!!
|