|
|
|
अक्तूबर माह में भारतीय समाज के अलग रंग और भव्यता दिखाई देते हैं। इस माह अनेक त्यौहार और मेले माहौल में एक नया रंग भर देते हैं तथा चारों ओर उत्साह और आयोजन जैसा परिवेश दिखाई देता है। गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने के साथ शुरूआत करते हुए अक्तूबर माह में ही दुर्गा पूजा / दशहरा और दीवाली के त्यौहार मनाए जाते हैं जिसके लिए नए कपड़े, नृत्य संगीत और पारंपरिक मिठाइयों की चर्चा चारों ओर होती है, दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल http://bharat.gov.in में हम सरकार को आपके और समीप लाने के प्रयासों को सदैव आगे बढ़ाते हैं। हम आपके समर्थन के लिए आभारी हैं। कृपया अपने सुझाव या
फीडबैक हमें लिखें आने वाले त्यौहारों के लिए आपको अनेक शुभकामनाएं!
|
 |
|
|
|
| |
|
|
 |
| |
विशेष कार्यक्रम
2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाता है। भारत इस अवसर पर गांधी जयंती का आयोजन करता है और दुनिया इसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में बनाती है। गांधी जी के बारे में जानने के लिए, जो शांति और मानवता के प्रतीक है, उनके विचार, आजादी के संघर्ष में उनकी भूमिका, वंचित वर्गों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य, साहित्यिक कार्य और सूक्तियां, ई-कार्ड देखें तथा गांधी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
 |
| |
नया क्या है
इस अनुभाग में पोर्टल पर डाली गई नवीनतम जानकारियों की झलक दी जाती है।
मैं कैसे करुं?:: आपको बेहतर जानकारी देने और आपके जीवन में सुधार लाने के लिए हम निरंतर प्रयास करते हैं। हम विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की व्यापक रेंज में संवर्धन / समीक्षा की प्रक्रिया में हैं ताकि इन्हें 'मैं कैसे करुं' मॉड्यूल में ऑफ लाइन तथा ऑनलाइन सेवाओं के तौर पर शामिल किया जा सके। इस साइट को देखते रहें और अधिक से अधिक ऐसी विस्तृत जानकारी प्राप्त करते रहें जिनसे आप नियमों, विनियमों और प्रक्रियाओं से अवगत रह सकेंगे।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
 |
| |
दिशानिर्देश
प्रयोक्ताओं की मांगों में अनेक बदलाव हुए हैं और वर्ल्ड वाइड वेब की केन्द्रीय भाषा फरवरी 2009 में सरकारी वेबसाइटों को आरंभ किया गया है। साथ ही उभरता हुआ सोशल मीडिया भी जनता की राय और भागीदारी के सशक्तीकरण में जीवंत भूमिका निभाता है। अत: हम इन दिशानिर्देशों को संशोधित करने की प्रक्रिया में हैं।
हमारा अनुरोध है कि अपने सुझाव / टिप्पणियां webguidelines[at]nic[dot]in पर भेजकर शासकीय साइबर स्पेस को अधिक उपयोगी, प्रयोक्ता केन्द्रित और सभी के लिए अभिगम्य बनाने में सहायता मिले और इस पोर्टल को अधिक से अधिक सशक्त बनाया जा सके।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
 |
| |
प्रकाशन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा हर महीने कुछ पुस्तकों का प्रकाशन किया जाता है, जिसका लक्ष्य भारत के नागरिकों को अनेक विषयों की जानकारी वाली पुस्तकें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। इस माह के प्रकाशनों में शामिल हैं :
आधी चोंच वाली चिड़ी लेखक : डॉ. जगतार जीत
यह पंजाबी भाषा में लिखा गया बाल साहित्य है, इस पुस्तक में जंतु जगत के बारे में सात रंग बिरंगी कहानियां जीवंत शैली में बताई गई हैं। ये कहानियां बड़ों और बच्चों, दोनों के द्वारा पसंद की जाएंगी।
युग पुरुष सरदार स्वर्ण सिंह लेखक : डॉ. मोहम्मद इदरिस
इस पुस्तक में एक महान संसद सदस्य, सरदार स्वर्ण सिंह के बारे में बताया गया है, जिनका राष्ट्र निर्माण में अपार योगदान रहा है। हमारी रक्षा और विदेश नीतियों के निर्धारण और कार्यान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
 |
| |
शुभकामनाएं
गांधी जयंती: 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह हमें 'अहिंसा' की याद दिलाता है क्योंकि इस समय पूरी दुनिया आतंक और हिंसा के प्रभाव में है। उनका विश्वास था कि यदि एक आंख के लिए दूसरी आंख लेने का बदला लिया जाएगा तो पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी। यह समय है हम अपने मन को टटोलें और उन रास्तों का पता लगाएं जिन पर महात्मा गांधी खड़े रहे। गांधी जयंती मनाएं और दुनिया भर को हमारे रचनात्मक ई-कार्ड के जरिए प्रेम और शांति का संदेश भेजें।
दुर्गा पूजा और दशहरा: दुर्गा पूजा को दुर्गोत्सव भी कहते हैं, जिसका अर्थ है मां दुर्गा की पूजा का समारोह जिसे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, उसम और राष्ट्र के अन्य भागों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है और उत्तर भारत के लोग भी दशहरे के अवसर पर विशेष आयोजन करते हैं। इस त्यौहार में बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाता है, देवी दुर्गा और भगवान राम द्वारा दैत्यों और रावण पर विजय इसी संदेश का प्रतीक हैं। अपने मित्रों और संबंधियों को भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल के ई-कार्ड के जरिए शुभकामनाएं भेजें।
दीवाली (दीपावली): इस वर्ष रोशनी का यह त्यौहार, दीवाली या दीपावली हमारे ई-कार्ड के साथ मनाएं। दीवाली का त्यौहार सभी धर्मों के लोग उत्साह पूर्वक मनाते हैं, देवी लक्ष्मी (समृद्धि और संपत्ति की देवी) का आशीर्वाद लिया जाता है, न केवल भारत में बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस उत्सव को जोश के साथ मानते हैं।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
क्या आप जानते हैं?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा विभिन्न रजिसस्ट्रारों के साथ मिलकर यूआईडी संख्या प्रदान करने के लिए नागरिकों का नामांकन कर रहा है। नामांकन केन्द्रों की जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें ।
हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में ब्राउज करते हुए इसके बारे में जानकारी पाएं और साथ ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार की गई अन्य ऑनलाइन सेवाओं |
|
|
|
|
|
|
|
|
हाल में लोकार्पित/नए रूप में लाई गई शासकीय वेबसाइटें
सरकार की निम्नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:
हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
|
|
|
|
|
|
| यह समाचार पत्रिका आप अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं ताकि उन्हें भारत सरकार की नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कृपया अपने आस पास होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए पोर्टल http://bharat.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं।
|
| |
|
|
आप भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
कृपया हमें उन विषयों के बारे में लिखें जो आप इस पोर्टल पर देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्नतापूर्वक स्वागत करते हैं।
आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव सुखद और उपयोगी रहा।
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।
|
|