bharat.gov.in समाचार पत्रिका अक्टूबर 2009

जैसे जैसे दिन छोटे होते जाते हैं और ठण्‍डक के झोंके हवा में घुलने लगते हैं, तो समझ लें कि अब बाहर सूरज की गर्मी का आनंद लेने का समय आ गया है।

पिछले माह में विकसित हुई कुछ नई विशेषताओं की एक झलक यहां प्रस्‍तुत है, जो हमारे सम्‍मानित सदस्‍य होने के नाते सबसे पहले आपको मिलनी चाहिए।

Bharat.gov.in आपके निरंतर समर्थन का आकांक्षी है, हमारा प्रयास है कि इस विश्‍व व्‍यापी वेब के माध्‍यम से लोगों को सरकार के और नजदीक लाया जाए। इस अक्‍तूबर में हम आपके लिए जो नए खण्‍ड लेकर आए हैं उनका सारांश इस प्रकार है।

विशेष कार्यक्रम
विशेष कार्यक्रम
 
विशेष कार्यक्रम
बापू की याद में: इस माह हम अपने राष्‍ट्रपिता, मोहन दास करमचंद गांधी का जन्‍मदिवस मनाते हैं। महात्‍मा गांधी को विश्‍व भर में न केवल एक महान स्‍वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है बल्कि वे सामाजिक मुद्दों के भी नेता रहे हैं। इस बार स्‍पॉट लाइट में वंचित वर्गों की स्‍वाधीनता के लिए एक सामाजिक सुधारक के रूप में गांधी जी की गतिविधियों पर जानकारी प्रस्‍तुत की गई है। हमने गांधी जी द्वारा बताए गए सात सामाजिक पापों की सूची दी है और देखने का प्रयास किया है कि सत्‍याग्रह और अहिंसा की विचाराधारा को उन्‍होंने स्‍वतंत्रता प्राप्ति के एक राजनैतिक साधन के रूप में उपयोग किया और साथ ही इससे सामाजिक सुधार लाने का प्रयास भी किया।

आज के समय में विश्‍व कठिनाइयों और जातिगत हिंसा से नष्‍ट हो रहा है, सत्‍याग्रह का अत्‍यंत महत्‍व है। हम देखेंगे कि हम गांधी जी की सीखों को इस प्रकार अभ्‍यास में लाएं कि समाज के सभी वर्गों को विकास का पूरा लाभ मिल सकें।
राष्‍ट्र मंडल खेल - बेटन रिले: महारानी की बेटन रिले के साथ इस माह के अंत में राष्‍ट्र मंडल खेलों की शुरूआत होने को है, जिनका आयोजन ब्रिटेन में एक भव्‍य सांस्‍कृतिक समारोह के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम खेल की महान परम्‍पराओं में से एक है और इसमें ब्रिटेन की महारानी विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेटन माननीय रिले धावक को सौंपेंगी। इस स्‍पॉट लाइट में आपको राष्‍ट्र मंडल खेलों की परम्‍पराओं तथा इतिहास की जानकारी दी गई साथ ही इस अवधि के दौरान होने वाले खेल आयोजनों का विस्‍तार भी बताया गया है।

हमारे देश के खिलाड़ी अपने सर्वोत्तम निष्‍पादन के लिए तैयार हो रहे हैं और हम उनकी सफलता की कामना करते हुए यात्रा की शुभकामनाएं देते हैं।
व्‍यापार
व्‍यापार

व्‍यापार: व्‍यापार अनुभाग में दो नए खण्‍ड सीमित देयता भागीदारियां और प्रत्‍यक्ष कर संहिता के साथ अद्यतन बनाए गए हैं। सीमित देयता भागीदारियां नई नैगम संरचना है जो एक कंपनी की सीमित देयताओं के गुणों और भागीदारी के लचीलेपन का विलय अल्‍प पालन लागत पर करती हैं। प्रत्‍यक्ष कर संहिता को स्‍वैच्छिक कर पालन को प्रोत्‍साहन देने और कर – सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) अनुपात को बढ़ाने तथा सभी प्रत्‍यक्ष करों, नामत: आयकर, लाभांश वितरण कर, अनुषंगी लाभ कर और संपत्ति कर से संबंधित कानूनों में संशोधन पर लक्षित किया गया है। इन अनुभागों में बदलती सरकारी नीतियों के अनुसार अपने व्‍यापार को आधुनिकीकृत करने के लिए जानकारी प्राप्‍त करें और उसे अधिक गतिशील तथा लाभकारी बनाएं।

विदेश
विदेश
 

विदेश: भारत पर्यटन और व्‍यापार के एक प्रमुख केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है, यहां प्रति वर्ष हजारों विदेशी पर्यटक आते हैं, हाल ही में विदेश अनुभाग में दो नए मॉड्यूल जोड़े गए हैं – विदेशियों के लिए महत्‍वपूर्ण सूचना और वीज़ा आगे बढ़ाने के लिए बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न। पहले खण्‍ड में अंतरराष्‍ट्रीय अतिथियों के लिए प्रविष्टि प्रक्रिया के बारे में विवरण दिए गए हैं जैसे वीज़ा की आवश्‍यकताएं, अस्‍थायी आगमन अनुमति, प्रवास जांच आवश्‍यकताएं, पंजीकरण आवश्‍यकताएं, सामान्‍य अनुदेश और बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍न। अन्‍य खण्‍ड में वीज़ा को आगे बढ़ाने के लिए सामान्‍य प्रश्‍नों के उत्तर दिए गए हैं जैसे अधिक समय तक रूकना, वीज़ा की श्रेणियों में बदलाव, आगे बढ़ाई गई अवधि का समापन, दण्‍ड तथा अन्‍य अनेक जानकारियां।

मैं कैसे करुं?
मैं कैसे करुं?

मैं कैसे करुं?: नागरिकों को विभिन्‍न सरकारी दस्‍तावेजों को प्राप्‍त करने के लिए एक व्‍यापक मार्गदर्शिका प्रदान करने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखते हुए हमने कुछ राज्‍यों के ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्‍त करने के विवरण अद्यतन किए हैं। ये राज्‍य हैं जम्‍मू और कश्‍मीर, नागालैंड, महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़ तथा दमन और दीव संघ राज्‍य क्षेत्र। हर एक राज्‍य के प्रत्‍येक अनुभाग में उसके पात्रता मानदंड, प्रक्रिया, संलग्‍न किए जाने वाले दस्‍तावेज, देय शुल्‍क, प्रपत्र, ड्राइविंग परीक्षण, संबंधित प्राधिकरण, कार्यालय के समय और ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए अन्‍य सामान्‍य तथ्‍यों के बारे में बताया गया है।

शुभकामनाऍँ
शुभकामनाऍँ
 

गांधी जयंती: महात्‍मा गांधी की जन्‍म वर्षगांठ के अवसर पर जो हमारे राष्‍ट्रपिता है, सरकार द्वारा इसे राष्‍ट्रीय अवकाश घोषित किया गया हैं। इस दिन उपवास, प्रार्थना सभाएं और अन्‍य स्‍मरणीय गतिविधियां की जाती हैं।

दीवाली: इसे रोशनियों का त्‍यौहार भी कहते हैं। दीवाली के दिन दीपक, रंग बिरंगी लाइटें, रंगोली की डिजाइनें सजावट का माध्‍यम होती हैं और आतिशबाजी की जाती है। यह भगवान राम के चौदाह वर्ष के वनवास के बाद लौटने का उत्‍सव होता है और इसी दिन भगवान महावीर को निर्वाण प्राप्‍त हुआ और गुरू हरगोविंद जी को कारावास से मुक्‍त किया गया था।

अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को bharat.gov.in. पर उपलब्‍ध सुंदर ई-शुभकामना पत्र भेज कर त्‍यौहारों का आनंद उठाएं।

नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां  
   

हमारे नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्ति के इस अनुभाग में विभिन्‍न मीडिया संगठनों से सरकार के बारे में नवीनतम समाचारों के विवरण देखें। मीडिया की ये घोषणाएं अंग्रेजी और हिन्‍दी दोनों में की जाती हैं। हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित कार्यक्रमों और आयोजनों के नवीनतम चित्र भी देखे जा सकते हैं। आप चुने हुए सरकारी विभागों की पीआईबी की प्रेस‍ विज्ञप्ति हेतु अंशदान करने के लिए यह ई-प्रपत्र भर सकते हैं।

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?  

आप ऑनलाइन जाति प्रमाणपत्र पाने की प्रक्रिया अब देख सकते हैं।

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्‍त करें तथा नागरिकों का जीवन और भी आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं का भी लाभ उठाएं।
 
हाल में लोकार्पित शासकीय वेबसाइटें
सरकार की कुछ वेबसाइटों की जानकारी पाएं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित किया गया अथवा अद्यतन बनाया गया है -
कृपया हमें इस बारे में अपने विचार और सुझाव भेजें कि आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्‍नतापूर्वक स्‍वागत करते हैं।

आप यह ई-मेल अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं और उन्‍हें सरकार के नवीनतम कार्यक्रम की जानकारी दे सकते हैं। राष्‍ट्रीय पोर्टल के सदस्‍यों को सदैव इस पोर्टल पर होने वाले नए कार्यक्रमों की जानकारी सबसे पहले दी जाती है।

भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट पर एक नज़र प्रस्‍तुत है।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर इस बार भी आपका अनुभव काफी अच्छा रहा।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।