bharat.gov.in
यह समय है यात्राओं और आयोजनों का! खुशनुमा मौसम और ईद, गुरू परब और कार्तिका जैसे त्‍यौहारों के साथ नवम्‍बर माह हिन्‍दु कैलेण्‍डर के अनुसार सर्वाधिक पवित्र माह है, जो खुशहाली से भरा हुआ है तथा सर्दी के मौसम की शुरूआत है। साथ ही यह समय भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करने का समय है, जिन्‍हें उनके द्वारा दिए गए प्रेम और स्‍नेह के कारण बच्‍चे चाचा नेहरू बुलाते हैं।

जब अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं, हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल http://bharat.gov.in पर एक बार फिर अपनी मासिक पत्रिका के साथ आपके सामने उपस्थित हैं, कृपया हमें पत्र लिखेंऔर यदि आप अपने अनुभव और सुझाव अवश्‍य भेजें।

 
विशेष कार्यक्रम
  विशेष कार्यक्रम

भारत में 14 नवम्‍बर को बाल दिवसमनाया जाता है, जो पंडित नेहरू का जन्‍मदिवस है, इस अवसर पर हम सरकार द्वारा बच्‍चों के कल्‍याण और उनकी सुरक्षा हेतु किए गए उपायों की जानकारी पेश कर रहे हैं। इसके जरिए पूरे देश में बच्‍चों के लिए बनाई गई राष्‍ट्रीय कार्य योजना और प्रधानमंत्री का संदेश देखें।



 
 
नया क्‍या है
   
  नया क्‍या है

इस अनुभाग में पोर्टल पर डाली गई नवीनतम जानकारियों की झलक दी जाती है।

एसआईजी: देश की अर्थव्‍यवस्‍था में उद्यमी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में छाई आर्थिक मंदी को अप्रभावित बनाने के लिए आपके सामने सामने कुछ विचार बिन्‍दु लेकर आए हैं। अर्थव्‍यवस्‍था और उद्यमशीलता के बीच संबंध, सरकारी सहायता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा और समर्थन देने वाले संघटनों के बारे में जानने के साथ सूक्ष्‍म, लघु, मध्‍यम उद्यमों की स्‍थापना का तरीका, सूक्ष्‍म, लघु, मध्‍यम उद्यमों से जुड़ी समस्‍याओं और उन के समाधानों के बारे में जानें।

मैं कैसे करुं?: इस अनुभाग में केन्‍द्र तथा राज्‍य सरकारों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाओं के बारे में बताया जाता है। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसी अनेक सेवाओं को जोड़ा / संशोधित किया है।

अधिनियम / नियम / प्रपत्र / योजना / दस्‍तावेज: इसमें आपको हाल ही में हमारे सरकारी अनुभाग में डाली गई नई योजनाओं, आवेदन पत्रों, दस्‍तोवजों, अधिनियमों और नियमों के बारे में जानकारी मिलती है।

अपनी संकल्पना चुनें: अब, भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर नई एवं आकर्षक विषयों की संकल्पनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ये आपके पोर्टल को अधिक आकर्षक बनाने में सहायक होंगे। आप भारतीय पोर्टल के मुख्य पृष्ठ को विशिष्ट और व्यक्तिगत पहचान देने के लिए दिए गए संकल्पना विकल्पों में से कोई एक चुन सकते हैं।

 
 
दिशानिर्देश
   
  दिशानिर्देश

एचटीएमएल दस्‍तावेज की रूपरेखा तथा प्रस्‍तुतीकरण को अलग करने में कास्‍केडिंग स्‍टाइल शीट (सीएसएस) इस्‍तेमाल की जाती है। सीएसएस का वर्तमान संस्‍करण अर्थात सीएसएस 2.1 जटिल विजुअल प्रभाव देने के संदर्भ में कुछ सीमित है। सीएसएस3 में नए और गतिशील फंक्‍शन्‍स तथा विशेषताओं जैसे टेक्‍स्‍ट शेडो, बॉक्‍स साइजिंग, ओपेसिटी, अनेक प्रकार की पृष्‍ठभूमियां, बॉर्डर रेडियस, बॉर्डर इमेज तथा एनिमेशन के विकास से अब ये कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। यह अपेक्षित है कि सीएसएस3 के एक बार पूरी तरह विकास और समर्थन के बाहर इससे अधिक लचीलापन मिलेगा तथा जटिल और गतिशील विजुअल प्रभाव बनाना अब और आसान हो जाएगा। सीएसएस3 का अनुसरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

 
 
शुभकामनाएं
   
  शुभकामनाएं

ईद-उल-जुहा: ईद-उल-जुहा (बकर-ईद) अ‍त्‍यंत उल्‍लास और विशेष प्रर्थानाओं का त्‍यौहार है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय शुभकामनाओं और उपहारों का आदान प्रदान करता है। ईद उल जुआ बलिदान का त्‍यौहार है, जिसे भारत तथा दुनिया भर में पारंपरिक जोश और भावना के साथ मनाया जाता है। हमारे कलात्‍मक ई-कार्ड द्वारा ईद-उल-जुहा मनाएं।

गुरू परब: गुरू परब गुरू नानक देव का जन्‍मदिवस है जो सिक्‍ख परंपरा के संस्‍थापक और 10 सिक्‍ख गुरूओं में प्रथम थे। इस त्‍यौहार में गुरू ग्रंथ साहब, सिक्‍खों की पवित्र पुस्‍तक का तीन दिनों तक अखंड पाठ करने के अलावा गांव या शहर में फूलों से सजे हुए जुलूस निकाले जाते हैं।

 
 
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पृष्‍ठ पर सरकार की नवीनतम प्रेस विज्ञप्तियों की जानकारी हिन्‍दी और अंग्रेजी में प्राप्‍त करें।

हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित नवीनतम कार्यक्रमों और बैठकों के चित्र देखे जा सकते हैं।

आप चुने हुए सरकारी विभागों की पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में प्रेस विज्ञप्तियां अंशदान करने के लिए यह ई-प्रपत्र भर सकते हैं।

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?

अब आपके ईपीएफ खाते की जांच आसान हो गया है। अपने ईपीएफओ कार्यायल को चुनने के लिए यहां क्लिक करें और अपना ईपीएफ खाता, नाम और मोबाइल फोन नंबर लिखें। जल्‍दी ही आपको पूछी गई जानकारी का एसएमएस मिलेगा।

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में ब्राउज करते हुए इसके बारे में जानकारी पाएं और साथ ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार की गई अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं
 
 
हाल में लोकार्पित/नए रूप में लाई गई शासकीय वेबसाइटें

सरकार की निम्‍नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:

हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
 
यह समाचार पत्रिका आप अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं ताकि उन्‍हें भारत सरकार की नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कृपया अपने आस पास होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए पोर्टल http://bharat.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं।
     
आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

कृपया हमें उन विषयों के बारे में लिखें जो आप इस पोर्टल पर देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्‍नतापूर्वक स्‍वागत करते हैं।

आशा है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव सुखद और उपयोगी रहा।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।