व्यापार: हमारे व्यापार अनुभार में
नवाचार मानक एक नया खण्ड जोड़ा गया है। एक नवाचार से प्रौद्योगिकी तथा ज्ञान के नए मार्ग खुलते हैं जो निजी, व्यापार और सार्वजनिक क्षेत्रों में नागरिकों का जीवन अपेक्षाकृत आसान बनाते हैं। यहां मूलत: चार प्रकार के नवाचार हैं – प्रौद्योगिकीय, उत्पाद, प्रक्रम और प्रबंधन। यह खण्ड चार प्रकार के नवाचारों पर विस्तृत जानकारी देने के साथ नवाचार के लाभों, समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में भी बताते हैं। इनमें बौद्धिक संपत्ति अधिकार के विभिन्न साधनों जैसे कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेड मार्क, औद्योगिक डिजाइन तथा भूगौलिक सूचकांकों की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालाय भारत में नवाचारों के विकास हेतु और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए जिम्मेदार है। हम इस कार्य में संगठनात्मक व्यवस्था और विभिन्न सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं और प्रोत्साहनों पर भी विचार करते हैं जो देश में नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदान किए जाते हैं।