|
|
स्कूली बच्चों के लिए यह महीना छुट्टियां मनाने का होता है। इसलिए, यह समय लंबी यात्राओं की योजना बनाने के लिए आदर्श महीना है। यह समय रोचक एवं मनमोहक स्थानों पर भ्रमण तथा पर्यटन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई लोग इस समय पहाड़ी पर्यटक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं।
बौद्ध समुदाय का सबसे पवित्र पर्व बुद्ध पूर्णिमा भी मई महीने में ही मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती के रूप में भी जाना जाता है। इसे भगवान बुद्ध के जन्म के वार्षिकोत्सव के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है।
भारत का राष्ट्रीय पोर्टल आपको यह विश्वास दिलाता है कि भारत और इसके विभिन्न पहलुओं से संबंधित प्रत्येक आवश्यक जानकारी आपको अद्भुत तरीके से उपलब्ध कराई जायेगी। हमारे निरंतर प्रयास से पोर्टल पर आपके प्रत्येक आगमन पर आप अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का अनुभव कर सकते हैं।
हमारे निरंतर प्रयास है आपके द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल देखने को रोचक अनुभव बनाया जा सके। इस संबंध में यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया है तो हमें लिखें। आपके निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए धन्यवाद।
|
 |
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
विशेष कार्यक्रम
भारत की जनगणना 2011: सन 1872 से ही जनगणना, नागरिकों से संबंधित विभिन्न विशेषताओं एवं सांख्यिकीय सूचना का विश्वसनीय स्रोत रहा है। यह तय समय पर देश की जनसंख्या और आवास का एक खाका बनाने में मदद करता है। हमारा अगला विशेष कार्यक्रम आपको लिए दुनिया के सबसे बड़े जनगणना अभियान के साथ ही उसके विभिन्न पहलुओं, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, महत्व, नई विशेषताओं के साथ ही नई श्रेणियों, स्कूलों में जनगणना, शुभंकर गणनाकार, जनगणना के आंकड़े, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), नियमावली/परिपत्र/अभियान की समय-सारणी, जनगणना पर सामान्य जानकारी, राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000, चित्र दीर्घा और पुराने जनगणना अभियान आदि की जानकारी देगा। |
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
नया क्या है
इस अनुभाग में बताया गया है कि राष्ट्रीय पोर्टल में इस महीने क्या बदलाव अथवा अपडेशन किया गया है।
पुनर्निर्मित खंड: यह खंड आपको भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की जानकारी को एक साथ सार संग्रह के रूप में दे रहा है। इस खंड में नियमित रूप से नए आंकड़ों को जोड़ा जा रहा है और उपलब्ध जानकारियों को अपडेट किया जा रहा है। इसके उपखंड केंद्र सरकार के सभी क्षेत्रों से मिलने वाली नवीनतम जानकारी से परिपूर्ण हैं।
नए दस्तावेज, प्रतिवेदन एवं प्रकाशन: अब आप विभिन्न मंत्रालयों द्वारा की गई घोषणाओं, जारी किए गए उपलब्ध ताजा और सबसे नवीनतम दस्तावेजों, प्राकशित रिपोर्टों को देखने में सक्षम होंगे। इसके माध्यम से नागरिकों को हो रही प्रगति की जानकारी, साथ ही अधिकारियों के कामकाज पर एक पारदर्शिता बनी रहेगी।
नई कल्याण योजनाएं/परियोजनाएं: स्वयं को विभिन्न नवीन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाओं और परियोजनाओं के आरंभ आदि की जानकारी से अवगत रखने के लिए प्रत्येक खंड पर पृथक रूप से जाएं। ये खंड जरुरतमंद लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की संपूर्ण जानकारी देता है।
अपनी संकल्पना चुनें: अब, भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर नई एवं आकर्षक विषयों की संकल्पनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ये आपके पोर्टल को अधिक आकर्षक बनाने में सहायक होंगे। आप भारतीय पोर्टल के मुख्य पृष्ठ को विशिष्ट और व्यक्तिगत पहचान देने के लिए दिए गए संकल्पना विकल्पों में से कोई एक चुन सकते हैं।
जन समूह: इस खंड में आपको हर श्रेणी के विशेष समूहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यहां पर आपको शासकीय कर्मचारियों से लेकर, आयातक एवं निर्यातकों तथा भारतीय डायस्पोरा इत्यादि की विस्तार से सूचनाएं मिलेंगी। यहां उपलब्ध सभी तथ्य एवं सूचनाएं उपयोगकर्ता के जीवन चक्र से संबंधित हैं, जैसे बच्चे, छात्र, वरिष्ठ नागरिक तथा और अधिक।
सेवा का मूल्यांकन करें: अब आप भारतीय पोर्टल में दी गई जानकारी एवं सूचनाओं के उनकी उपयोगिता एवं महत्व के अनुरूप दर देकर मूल्यांकित भी कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत आप संबंधित पेज पर की सूचना/जानकारी पर प्रतिक्रिया भी भेज सकते हैं।
विशेष अभिरूचि समूह:
नगर पालिका (नगर निकाय): नगर निगम या परिषदें शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। यह खंड विभिन्न स्थानीय निकायों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची के साथ निकाय की संगठनात्मक संरचना, भूमिका और कार्यों पर प्रकाश डालता है।
मैं कैसे करूँ?:
आधार (अद्वितीय पहचान) में अपने नामांकन की ताजा स्थिति के बारे में पता लगाने के लिए आप इस खंड की मदद ले सकते हैं।
- मनरेगा: देश के विभिन्न भागों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमएनआरईजीएस) में शामिल श्रमिकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। एक श्रमिक की जानकारी उसके/उसकी जॉब कार्ड संख्या दर्ज करके प्राप्त की जा सकती है।
- केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान: केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर का ई-भुगतान बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली भुगतान की पारंपरिक पद्धदियों के अलावा भुगतान की एक अतिरिक्त विधा है। एनपीआई के माध्यम से सेवा लाभ लें।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
शुभकामनाएं
अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या और गर्मी की छुट्टी पर अपनी हार्दिक भावनाओं को हमारे ई-कार्ड के जरिए बांटें।
|
|
| |
|
|
| |
|
|
| |
|
|
| |
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
सरकार द्वारा हाल में शुरू/पुनर्निर्माण की गईं वेबसाइटें
सरकारी वेबसाइट्स, जिन्हें हाल ही में लांच /दोबारा बनाया गया है, वो हैं:
नई लांच की गई वेबसाइट्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया जीओआई वेब डायरेक्ट्री का निरीक्षण करें। |
|
|
|
|
|
| आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है। |
| |
|
|
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।
आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।
आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। |
|
 |
|
|
|
|
|
|
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।
|
|
|