bharat.gov.in समाचार पत्रिका मई 2009
जैसे जैसे मई के चमकते सूरज की धूप मैदानी इलाकों तक पहुंचती है तो लोग गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए ठण्‍डी ठण्‍डी जगहों की ओर चल पड़ते हैं, हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर नई विशेषताओं और सेवाओं को प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रखते हैं।

हमें यह घोषित करने में प्रसन्‍नता है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल आईएसओ प्रमाणन प्राप्‍त करने वाली प्रथम मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है।

हमें विश्‍वास है कि bharat.gov.in भारत के बारे में कुछ भी और सब कुछ जानकारी प्राप्‍त करने के लिए आपका मनपसंद स्रोत है। हम निरंतर आपको ऐसे सूचना संसाधन प्रदान करने का प्रयास करते हैं जिन्‍हें आप अपने दैनिक जीवन में उपयोगी पाएंगे।

यहां प्रस्‍तुत हैं एक सिंहावलोकन, कि हमने इस माह आपके लिए क्‍या योजना बनाई है।

विशेष कार्यक्रम

आम निर्वाचन - 2009: 2009 की लोकसभा के परिणाम 16 मई 09 को घोषित किए जाएंगे। जैसे जैसे देश में चुनाव का रंग चढ़ रहा है हम आपको उन सभी बातों की जानकारी देंगे जो आप 15वें आम निर्वाचनों के बारे में जानना चाहते हैं। इस माह के स्‍पॉट लाइट में आपको राजनैतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशियों और उनके द्वारा जमा किए गए शपथ पत्रों के विवरण प्रदान किए गए हैं। इसमें लोक सभा निर्वाचनों के प्रकार और प्रक्रिया तथा मतदान के चरणों, निर्वाचन क्षेत्रों के मानचित्रों और अंतिम परिणाम चार्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्‍त आंध्र प्रदेश, सिक्किम और उड़ीसा राज्‍यों में इसी के साथ आयोजित राज्‍य विधानसभा निर्वाचनों के विवरण भी प्रदान किए गए हैं। परिणामों के दिन के लिए बस अब एक पखवाड़ा शेष है तो देश के निर्णय के बारे में स्‍वयं को अवगत बनाएं।

भारत को जानें

भारत को जानें: यह अनुभाग आपको भारत की सुनहरी सांस्‍कृतिक विरासत और आध्‍यात्‍मिक रहस्‍य वाद पर एक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। इस अनुभाग के कुछ पृष्‍ठों पर इंडिया बुक, 2009 के आधार पर ताजा सामग्री और आंकड़े जोड़े गए हैं। इन पृष्‍ठों के नाम हैं : सिनेमा, साक्षरता, लोक सेवा, भौतिक विशेषताएं, युवा संसद प्रतिस्‍पर्द्धा और अन्‍य संसदीय मामले। इस महान राष्‍ट्र को आकार देने वाली इन मूलभूत बातों के बारे में जानने के लिए इस मॉड्यूल को देखें।

व्‍यापार

व्‍यापार: निरंतर बदलते वैश्विक नैगम स्‍थान में एक व्‍यापार की उत्‍पादकता मुद्रा और सूचना की शुद्धता की मांग करती है। इसे ध्‍यान में रखते हुए हमने वर्तमान आर्थिक परिदृश्‍य को प्रदर्शित करने के लिए अर्थव्‍यवस्‍था की वर्तमान स्थिति में अद्यतन विवरण और आंकड़े जोड़े हैं। साथ ही ''एक व्‍यापार का प्रबंधन'' अनुभाग में भी वेयर हाउसिंग के बारे में नए आंकड़े और जानकारियां अद्यतन की गई हैं, जबकि ''कानूनी पक्ष'' अनुभाग में विदेश में व्‍यापार करने संबधी कानून, द्विपक्षीय निवेश संवर्धन और संरक्षण करार (बिपा), विदेश व्‍यापार और प्रतिस्‍पर्धा संरक्षण के बारे में नवीनतम विवरण शामिल करने के लिए बदलाव किया गया है। अपने व्‍यापार उद्यम को और अधिक गतिशील तथा वृद्धि उन्‍मुख बनाने के‍ लिए सहायता पाने हेतु इन अनुभागों को पढ़ें।

शुभकामनाऍँ
 

बुद्ध पूर्णिमा: इसे बुद्ध जयंती भी कहते हैं और इस त्‍यौहार के तीन विशेष महत्‍व है। इस दिन महात्‍मा बुद्ध का जन्‍म हुआ था, उन्‍हें ज्ञान प्राप्ति हुई और इसके साथ ही उनके देह त्‍याग पर निर्वाण प्राप्‍त हुआ था। इस दिन बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग सफेद वस्‍त्र धारण करते हैं, पूजा के लिए विहार में जाते हैं और बौद्ध भिक्षुओं को दान करते हैं। पिंजरों में रखे गए जानवरों को लाया जाता है और सभी जीवित प्राणियों के प्रति स्‍नेह दर्शाने के लिए उन्‍हें मुक्‍त किया जाता है, जैसा महात्‍मा बुद्ध ने उपदेश दिया था।

bharat.gov.in पर उपलब्‍ध आकर्षक बुद्ध पूर्णिमा के ई-कार्ड देखें और इनके माध्‍यम से अपने परिवार और बंधु बांधवों को शुभकामनाएं भेजें।

नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां

शासकीय प्रेस विज्ञप्ति खण्‍ड में सरकारी क्षेत्र में होने वाली नवीनतम घटनाओं के बारे में जानकारी उपलब्‍ध है। जो अंग्रेजी और हिन्‍दी में है। साथ ही सरकार से संबंधित कार्यक्रमों और आयोजनों की तस्‍वीरों को देखने के लिए आप हमारे चित्रदीर्घा खण्‍‍ड को देख सकते हैं। किसी विशेष सरकारी विभाग की प्रेस सूचना ब्‍यूरो द्वारा जारी विज्ञप्तियों को सबस्‍क्राइब करने की सुविधा अब आपके लिए उपलब्‍ध है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें

 
क्‍या आप जानते हैं ?
क्‍या आप जानते हैं ?

अब आप ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं?

हमारे मैं कैसे करुं? खण्‍ड को देखें। इस खण्‍ड में आपको सेवा तथा भारत के नागरिकों के कल्‍याण और लाभ हेतु अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।
 
हाल में लोकार्पित सरकारी वेबसाइटें
सरकार द्वारा हर माह नई वेबसाइटों के विकास तथा मौजूदा साइटों के उन्‍नयन हेतु निरंतर परिश्रम किया जाता है। इसका उद्देश्‍य है नागरिकों को अधिक सामग्री, ऑनलाइन सेवाएं तथा आपसी गतिविधियां प्रदान की जाए। कुछ नई वेबसाइटों की सूची इस प्रकार हैं -
आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं इसके बारे में हमें अपने विचार और सुझाव भेजें। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्‍यवान है, क्‍योंकि यह भावी विकास का आधार बनाती है।

अपने मित्रों को bharat.gov.in पर होने वाली ताजा घटनाओं की जानकारी देन के लिए यह समाचार पत्रिका उन्‍हें भेजें।

विश्‍वास करें कि जब भी आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर आएं तो आपको अनुभव अच्‍छा हो।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल की ओर से भेजी जाती है।
यदि आपको यह अच्‍छा लगा है तो अपने दोस्‍त को बताएं
भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर अपना फीडबैक भेजें