bharat.gov.in
मार्च कई मायनों में महत्वपूर्ण महीना होता है। इस महीने में गुनगुनी धूप और त्योहार की बयार बहती है। ऐसा त्योहार जिसकी ख्याति देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। चारों ओर खुशनुमा माहौल रहता है।

होली के रंगों-भरे पर्व का इंतजार सभी को रहता है। बसंत के विदा होते समय आने वाला यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं, शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि बड़ा ही आस्था वाला पर्व है। यदि देश के स्तर पर देखें तो बजट का प्रभाव भी मार्च से ही दिखाई देने लगता है।

हम भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर आपको आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां एवं उससे संबंधित सभी पहलुओं को नए अंदाज में उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाते हैं।

हमारा निरंतर प्रयास है कि आपके द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल देखने का अनुभव रोचक बनाया जा सके। इस संबंध में यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया है तो हमें लिखें। आपके निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए धन्यवाद।

 
विशेष कार्यक्रम
   
  आम बजट

इस बार के विशेष कार्यक्रम में आप भारत में बजट की अवधारणा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय पोर्टल पर आप वर्ष 2011-12 के वार्षिक आम बजट को विस्तार से पढ़ सकते हैं। वित्तमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण भी देखा जा सकता है। (बजट घोषणा के बाद आपकी मांग पर वीडियो के रूप में उपलब्ध है।)

ये वेबसाइट देखें:
  • आर्थिक सर्वेक्षण 2010-11
  • रेल बजट 2011-12
  • बजट भाषण का पूरा पाठ
  • बजट के मुख्य बिंदु
  • आम बजट का विश्लेषण
  • बजट दस्तावेजों की कुंजी
  • ज्ञापन
  • प्राप्ति बजट
  • व्यय बजट
  • सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क
  • वृहद आर्थिक संरचना वक्तव्य
  • मध्यावधि राजकोषीय नीति वक्तव्य आदि
भारत की संसद

भारत संसदीय प्रणाली शासन व्यवस्था वाला एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है। भारत में संसद सर्वोच्च विधायी निकाय है। सभी जानते हैं कि संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्य सभा (राज्यों की परिषद) होते हैं।
 
     
 
नया क्या है
   
  नया क्या है

इस अनुभाग में यह बताया गया है कि भारत के राष्ट्रीय पोर्टल में इस महीने क्या बदलाव या अद्यतन किया गया है।

नागरिक: यह खंड स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, ग्रामीण भारतीयों जैसे महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। हम इस बार ग्रामीण भारतीय खंड के ग्रामीण विकास अनुभाग में ई-शासन से संबंधित उपयोगी जानकारी लेकर आए हैं। सरकार के नीति निर्धारण में ग्रामीणजन का विकास एक महत्वपूर्ण बिंदु है, यहां आप ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए महत्वपूर्ण कदम, गरीबी उन्मूलन, बेहतर आजीविका के अवसर, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विशेष अभिरुचि समूह (एसआईजी): हमने नागरिक खंड में विशेष अभिरूचि समूह के अंतर्गत पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा है। इस भाग में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों, सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों, सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित नवीनतम और विस्तृत जानकारी दी गई है। पर्यावरण प्रेमी एवं जागरुक नागरिकों के लिए यह सभी जानकारियां निश्चित तौर पर लाभप्रद साबित होंगी।

राज्य और संघ शासित क्षेत्र: इस खंड में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संबंध में जानकारी दी गई है। यहां आप त्रिपुरा राज्य की नवीनतम और अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी यहां दी गई है।

मैं कैसे करूँ?: इस अनुभाग में आप मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा उपयोगकर्ताओं को एक ही लाइसेंस सेवा क्षेत्र में अपने मौजूदा मोबाइल नंबर के साथ किसी नए मोबाइल सेवा प्रदाता का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करती है। नई मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एक नया सिम कार्ड प्रदान करेगी।
   
 
दिशा-निर्देश
   
  दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने लोक शिकायत और प्रशासनिक सुधार विभाग (डीएआरपीजी) के तहत एक दिशानिर्देश भारत सरकार की वेबसाइट्स के लिए दिशानिर्देश (जीआईजीडब्ल्यू) विकसित किया गया है जो वेबसाइट के संपूर्ण जीवनचक्र, वेबपोर्टल/ एप्लीकेशन, डिजाइन की अवधारणात्मकता अधिकार, विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए है।

जीआईजीडब्ल्यू पर कार्यशालाएं
  • जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 1 फरवरी 2011 को नई दिल्ली में अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्ष कार्यक्रम का आयोजन

  • उत्तराखंड सरकार के प्रधान सचिव/सचिव के लिए 28 जनवरी 2011 को कार्यशाला का आयोजन

  • एनआईसी की सॉफ्टवेयर विकास इकाई, पुणे में 27 से 28 जनवरी 2011 तक दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • राजस्थान के जयपुर स्थित एनआईसी केंद्र में 19 से 20 जनवरी 2011 तक दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • केरल सरकार के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इन गवर्नमेंट में 14 से 15 जनवरी 2011 तक दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
   
 
शुभकामनाएं
   
  शुभकामनाएं

पोर्टल पर उपलब्ध सुंदर ई-कार्ड भेजकर अपने नजदीकी मित्रों और प्रियजनों को बधाई दें।

होली: होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार की पूर्व संध्या पर होलिका दहन (लकडियां जलाकर) बुराई पर अच्छाई की जीत का विजय उत्सव मनाते हैं। इसके अगले दिन लोग अपने परिजनों एवं मित्रों को विभिन्न रंगों के गुलाल और अबीर छिड़कते हैं। इस अवसर पर घरों में विशेष तौर पर गुजिया बनाई जाती है और ठंडई एवं भांग घोंटी जाती है।

महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि पर भक्तगण जीवनचक्र और पुनर्जन्म के बंधन से मुक्ति पाने के लिए अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस दिन उपवास रखकर लोग निष्ठा और धार्मिक उत्साह का परिचय देते हैं।
   
 
Latest Government Press Releases
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पेज पर नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ा जा सकता है।

फोटो गैलरी में आप विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की फोटो देख सकते हैं

आप पत्र सूचना कार्यालय से चुनिंदा विभागों की प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त कर सकते हैं।

 
Did You Know?
क्या आप जानते हैं?

अब आप राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (एनसीपीसीआर) में अपनी शिकायत को ऑनलाइन पंजीकृत करा सकते हैं।

मैं कैसे करूं? सेक्शन से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है।
 
 
सरकार द्वारा हाल में शुरू/पुनर्निर्माण की गईं वेबसाइटें

हाल ही में निम्नलिखित सरकारी वेबसाइटों को दोबारा बनाया गया है/ शुरू किया गया है:

नई लांच की गई वेबसाइट्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया जीओआई वेब डायरेक्ट्री का निरीक्षण करें।
 
आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।
     
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।

आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।