|
|
जून का यह महीना कई मायनों में उम्मीदों का महीना भी कहा जा सकता है। दरअसल इसी माह से मानसून की शुरुआत मानी जाती है। मानसून यानी उम्मीद अच्छी फसल की और गरमी से निजात पाने की। यदि मानसून अच्छा रहेगा और समय पर आएगा तो अच्छी पैदावार की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। यह महीना छात्रों के लिए भी उम्मीदों भरा होता है। इसी समय अधिकांश परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते हैं, जिसके बाद देश के ख्यातिनाम संस्थानों में प्रवेश की राह खुलती है। यहीं से छात्रों के करियर तथा सफलता की शुरुआत होती है।
हमारे निरंतर प्रयास है आपके द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल देखने को रोचक अनुभव बनाया जा सके। इस संबंध में यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया है तो हमें लिखें। आपके निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए धन्यवाद।
|
 |
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
विशेष कार्यक्रम
परीक्षाएं छात्र जीवन का बेहद अहम हिस्सा होती हैं। इससे शैक्षिक और व्यावसायिक कैरियर का भविष्य तय होता है। मार्च देश भर में सामान्यतः परीक्षाओं का मौसम रहता है, जब स्कूल और बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इसी के साथ पेशेवर और उच्चतर शिक्षण संस्थाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होती हैं। भारत सरकार के द्वारा सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार (आईसीटी) क्षेत्र में की गई पहलों के चलते विद्यार्थी अब अपने परिणाम कम समय और कम मेहनत से पा सकते हैं। ऑनलाइन फार्म की उपलब्धता, शुल्क भुगतान के लिए ऑनलाइन गेटवे और ऑनलाइन परामर्श सहायता से विद्यार्थी अपने समय और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
नया क्या है
इस अनुभाग में बताया गया है कि राष्ट्रीय पोर्टल में इस महीने क्या बदलाव अथवा अपडेशन किया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षा योजना (एनटीएस): विज्ञान और इंजीनियरिंग की क्षेत्रीय शिक्षा में छात्रों के प्रवेश एवं चयन की सहायता के लिए नई प्रस्तावित योजना है। यह देश में प्रचलित बहुस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था के बजाय एकल मूल्यांकन परीक्षा पर आधारित होगी, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं को महत्व दिया जाएगा। इस विषय पर और अधिक जानकारी के लिए योजना के अंतर्निहित दर्शन और सिद्धांतों को पढ़ सकते हैं। एनटीएस पर निर्णय लेने एवं आम लोगों की भागीदारी हेतु ऑनलाइन जनमत सर्वेक्षण पृष्ठ दिया गया है जो आपको नई योजना के निर्माण में बहुमूल्य विचार साझा करने का अवसर प्रदान करता है। इस योजना के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए एनटीएस का फेसबुक और ट्वीटर पेज भी देख सकते हैं।
विशेष अभिरुचि समूह: शासकीय कर्मचारी: यदि आप शासकीय कर्मचारी हैं अथवा शासकीय क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो यह एसआईजी आपके लिए अत्यंत लाभकारी एवं सूचनाप्रद साबित होगा। इस एसआईजी के जरिए आप शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया, सेवा प्रशिक्षण एवं विभिन्न नियम एवं अधिनियमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शासकीय अवकाशों की सूची में इसमें दी गई है। यहां पर आप स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय आवासीय योजनाओं एवं समूह बीमा योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। देश में शासकीय सेवा का प्रशासन, सेवानिवृत्ति सुविधाएं, पेंशन एवं भुगतान सुविधाओं पर भी विस्तार से सूचनाएं उपलब्ध कराई गईं हैं।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
दिशा निर्देश
भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए दिशानिर्देश (जीआईजीडब्ल्यू) को जारी किए हुए दो वर्षों से भी अधिक हो गया है। जीआईजीडब्ल्यू की सफलता ने प्रभावी कार्यान्वयन को संभव बनाया है जिसमें क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, इन दिशानिर्देशों को अपनाने और लागू करने और विभागों के साथ संवेदीकरण से संबंधित कार्यक्रम भी शामिल है।
जीआईजीडब्ल्यू के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के साथ किए गए प्रयास ने अब परिणाम दिखाने शुरू कर दिए हैं और इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि उनकी वेबसाइट दिशानिर्देशों के अनुरुप है। यह और अधिक प्रोत्साहित करता है क्योंकि अब तक राज्यों की तरफ से प्रतिक्रिया बहुत कम थी। इस दिशा में उत्तराखंड ने एक बड़ी छलांग लगाई है जिसने राज्य सरकार की कई वेबसाइटों के जीआईजीडब्ल्यू की अनिवार्य जरूरतों को पूरा करने का श्रेय हासिल किया है।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
क्या आप जानते हैं?
अब आप थोक मूल्य सूचकांक ऑनलाइन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मैं कैसे करूं? खंड से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। |
|
|
|
|
|
|
|
|
सरकार द्वारा हाल में शुरू/पुनर्निर्माण की गईं वेबसाइटें
सरकारी वेबसाइट्स, जिन्हें हाल ही में लांच /दोबारा बनाया गया है, वो हैं:
नई लांच की गई वेबसाइट्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया जीओआई वेब डायरेक्ट्री का निरीक्षण करें। |
|
|
|
|
|
| आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है। |
| |
|
|
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।
आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।
आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। |
|
 |
|
|
|
|
|
|
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।
|
|