bharat.gov.in समाचार पत्रिका जून 2009
जब घने काले बादल और स्‍वर्ग सी ठण्‍डी हवा के साथ बारिश की पहली बूंदों की खुशबू धरती को स्‍पर्श करती हैं, अब उस बारिश के मौसम की बेचैनी से प्रतीक्षा है।

अब हम वर्ष के दूसरे अर्ध में प्रवेश करने जा रहे हैं, भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल में हम आपके निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं और हमारा प्रयास है कि वर्ष के शेष माहों में भी हम आपको इसी प्रकार ताजा जानकारियां प्रदान करते रहें।

एक बार फिर हम आपके लिए सूचना संस्‍थानों, ऑनलाइन सेवाओं और अन्‍य उपयोगिताओं की जानकारी प्रस्‍तुत कर रहे हैं, जिन्‍हें राष्‍ट्रीय पोर्टल में जोड़ा गया है। तो तैयार हो जाएं इस माह की कुछ खास बातों को पढ़ने के लिए।

विशेष कार्यक्रम

उज्‍जवला योजना: हर वर्ष हजारों बच्‍चे और महिलाएं अपने घरों से खो जाते हैं। इनमें से अनेक वाणिज्यिक यौन शोषण के शिकार होते हैं जबकि इनमें से कुछ को बलपूर्वक श्रम, विवाह, भीख मांगने, गोद लेने या मानव अंगों के व्‍यापार के लिए अनैतिक पणन का शिकार होना पड़ता है। इस माह हम महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा इन्‍हें लाभ देने के लिए बनाई गई उज्‍जवला योजना पर जानकारी दे रहे है। इस योजना के पांच घटकों के बारे में पढ़ें, जिनमें रोकथाम की कार्यनीतियां, बचाव के कार्य, पुनर्वास, समाज में उनके एकीकरण और इस अपराध के पीडितों को सीमापर भेजना शामिल है। हम इस स्‍तंभ में आपको बता रहे हैं कि इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और इन पीडितों को उनके लिए उपलब्‍ध जानकारी देने में आपसे सहायता देने का अनुरोध करते हैं।

भारत को जानें

भारत को जानें : भारत को जानें अनुभाग में रेडियो और टेलीविजन नामक दो खण्‍ड भारत, 2009 में दिए गए आंकड़ों तथा नई जानकारी से अद्यतन बनाया गया है। इन्‍हें पढ़ कर प्रसारण, कार्यक्रम, प्रसारण के प्रकारों, नेटवर्क/ कवरेज के आंकड़ों और इसके अलावा अन्‍य अनेक रोचक तथ्‍यों की जानकारी पाएं।

व्‍यापार

व्‍यापार

उद्योग और सेवाएं: उद्योग और सेवा क्षेत्र दोहरे इंजनों की तरह कार्य करते हैं जो राष्‍ट्र की अ‍ार्थिक वृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। हमारे व्‍यापार अनुभाग का यह हिस्‍सा नई सामग्री के साथ पूरी तरह नए रूप में लाया गया है, जिसमें उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र और सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र शामिल हैं। अपने व्‍यापार के लिए कुछ बेहतर योजना मॉडल तैयार करने के लिए इन्‍हें पढ़ें।

मूल संरचना: उचित राष्‍ट्रीय स्‍तर की मूल संरचना और विकास के बीच सशक्‍त संबंध से अब सरकार मूल संरचना क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देती है। हमने सड़क मार्ग, उड्डयन, रेलवे, बिजली, समुद्री परिवहन, दूर संचार और इंटरनेट सुविधाओं के देश में हुए विस्‍तार पर नवीनतम आंक़ड़ों से इस खण्‍ड को अद्यतन बनाया है।

विदेश में व्‍यापार: हमारे व्‍यापार अनुभाग का यह भाग आपको विदेशों के साथ व्‍यापार आयोजित करने के बारे में विवरण प्रदान करता है। विदेशी निवेश नीति, द्विपक्षीय निवेश संवर्धन तथा संरक्षण करार, माध्‍यस्‍थम तथा समाधान के लिए विनियम, विदेशी निवेश प्रवृत्तियां और अन्‍य अनेक विषयों के बारे में हाल ही में जोड़े गए तथ्‍यों को देखें।

शुभकामनाऍँ
 

रथ यात्रा: यह उड़ीसा राज्‍य के पुरी शहर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाने वाला उत्‍सव, रथ यात्रा रथों के त्‍यौहार के नाम से भी जाना जाता है। इस उत्‍सव के दौरान जगन्‍नाथ मंदिर के तीन प्रमुख देवताओं - भगवान जगन्‍नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवी को विशाल जुलूस में रंग बिरंगे सजे हुए रथों पर ले जाया जाता है। अपने प्रियजनों को इस अवसर पर Bharat.gov.in उपलब्‍ध आकर्षक ई-कार्ड भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

वेबकास्‍ट: आप आधिकारिक रथ यात्रा वेबसाइट पर इस यात्रा का जीवंत वेबकास्‍ट भी देख सकते है। राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र ने इस भव्‍य समारोह की जीवंत फुटेज दिखाने की विशेष व्‍यवस्‍था 24 जून को की है।

नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय विज्ञप्तियां

यदि आप भारत सरकार के बारे में नई ताजा खबरों के तलाश में हैं तो प्रेस विज्ञप्ति अनुभाग में जाएं जो अंग्रेजी और हिन्‍दी में है। हमारे पास चित्रदीर्घा खण्‍‍ड में सरकार संबंधी कार्यक्रमों की अनेक तस्‍वीरें उलपब्‍ध हैं। इन्‍हें देखें और सरकार की विभिन्‍न इकाइयों की गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी पाएं। यदि आप अलग अलग सरकारी विभागों की पत्र सूचना कार्यालय विज्ञप्तियों को सबस्‍क्राइब करना चाहते हैं तो अपना मनपसंद क्षेत्र चुनने के लिए यहां क्लिक करें

 
क्‍या आप जानते हैं ?
क्‍या आप जानते हैं ?

अब आप ऑनलाइन राज्‍य रोजगार कार्यालय के साथ पंजीकरण कर सकते हैं?

हमारे मैं कैसे करुं? खण्‍ड को देखें। इस खण्‍ड में आप नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।
 
हाल में लोकार्पित वेबसाइटें
आपको अधिक जानकारी और संपर्क की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से हर माह कुछ नई वेबसाइट तैयार की जाती हैं। यहां कुछ ऐसी वेबसाइटें हैं, जिन्‍हें हाल ही में लोकार्पित किया गया है अथवा एक नए रूप में लाया गया है -
आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं कृपया इसके बारे में हमें बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्‍यवान है, क्‍योंकि इससे हम आपको बेहतर सेवा प्रदान कर सकते हैं।

अपने मित्रों को Bharat.gov.in पर होने वाली ताजा घटनाओं की जानकारी देने के लिए यह समाचार पत्रिका उन्‍हें भेजें।

हमें आशा है कि आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर सर्फिंग जारी रखेंगे।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल की ओर से भेजी जाती है।
यदि आपको यह अच्‍छा लगा है तो अपने दोस्‍त को बताएं
भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर अपना फीडबैक भेजें