bharat.gov.in
जुलाई माह के साथ आने वाली वर्षा और बादलों की गरज ग्रीष्‍म काल की तपती धूप से बहु प्रतीक्षित राहत दिलाती है। किसान मानसून के आगमन पर खुशियां मनाते हैं, छात्र समुदाय अपने प्रवेश की प्रक्रिया में जुट जाता है और अपने जीवन के एक नए अध्‍याय की बेसब्री से प्रतीक्षा करता है।

और हम कुछ नई विशेषताओं, सूचना के भंडार और भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर जोड़ी गई ऑनलाइन सेवाओं के साथ आपके सामने उपस्थित हैं।

हम अब तक भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल को आपकी ओर से मिले असाधारण समर्थन और प्रति‍क्रिया के लिए धन्‍यवाद देना चाहते हैं। कृपया हमें पत्र लिखें और यदि आप कोई सुझाव या फीडबैक देना चाहते हैं तो अवश्‍य भेजें।

 
विशेष कार्यक्रम
   
  विशेष कार्यक्रम

प्रत्‍येक छात्र का सपना होता है कि वह अपने मनपसंद व्‍यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर एक अग्रणी संस्‍थान में अध्‍ययन करे। अंतिम तिथियों और कड़ी प्रतिस्‍पर्द्धा के इस दौर में स्‍वयं जा कर फॉर्म भरने और संपूर्ण प्रक्रिया में समय लगाना संभव नहीं है। अब प्रवेश प्रक्रिया को ज‍टिल बनाने की बाधाओं के वे दिन बीत गए और अब सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रयासों के बुद्धिमानी पूर्ण उपयोग के जरिए ये सब कार्य आसानी से किए जाते हैं।

डाउनलोड करने योग्‍य फॉर्म, प्रवेश शुल्‍क के भुगतान के लिए ऑन लाइन गेटवे आदि से छात्रों और उनके अभिभावकों पर शारीरिक, मानसिक और वित्तीय भार को कम करने में सहायता मिली है। केंद्रीय ऑनलाइन परामर्श आरंभ करना भारत सरकार द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू और बाधा हीन बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों में से एक है।

 
     
 
नया क्या है
   
  नया क्या है

इस अनुभाग में पोर्टल पर डाली गई नवीनतम जानकारियों की झलक दी जाती है।

विजेताओं की सूची: आने वाले समय में राष्‍ट्रीय पोर्टल पर पहले से मौजूद विशाल सूचना भंडार में कुछ नए जुड़ाव होंगे। 'मेरा भारत, मेरी शान' अनुभाग में भारत के उन सभी विशिष्‍ट नागरिकों की एक लंबी सूची होगी जिन्‍हें राष्‍ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए विभिन्‍न पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया है। शौर्यता पुरस्‍कारों के साथ भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल में इस अनुभाग के तहत भारत के उन सभी वीर बच्‍चों की सूची भी होगी जिन्‍हें शौर्य के असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्‍मानित किया गया है।

आईटीआर भरने के प्रपत्र और प्रक्रियाएं: आयकर विवरणी (आईटीआर) जमा करना भारत के उस प्रत्‍येक नागरिक की कानूनी बाध्‍यता है जिसकी आय पिछली वर्ष की अधिकतम राशि से बढ़ गई है जो आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत आयकर हेतु प्रभारित नहीं की जाती थी। आयकर विवरणी जमा करने के लिए नागरिक को उस विशेष आकलन वर्ष के आईटीआर जमा करने की जरूरत होती है। आकलन वर्ष 2011-12 के लिए आयकर विवरणी जमा करने हेतु आवश्‍यक आईटीआर प्रपत्र में सहज और सुगम प्रपत्र शामिल हैं, जो शीघ्र ही राष्‍ट्रीय पोर्टल पर उपलब्‍ध होंगे।

 
     
 
दिशा निर्देश
   
  दिशा निर्देश

राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र (एनआईसी) द्वारा विकसित और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा अपनाए गए भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत (जीआईजीडब्‍ल्‍यू) में एक वेब पोर्टल / अनुप्रयोग के संपूर्ण जीवन चक्र को संबोधित किया जाता है जो इसकी संकल्‍पना बनाने से लेकर डिजाइन, विकास, अनुरक्षण और प्रबंधन तक चलता है।

जीआईजीडब्‍ल्‍यू द्वारा वेबसाइटों को शासकीय मानकों के पूरी तरह अनुरूप बनाने के लिए निम्‍नलिखित समर्थन सेवाएं प्रस्‍तावित की जाती हैं :
 
     
 
शुभकामनाएं
   
  शुभकामनाएं

अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। अपनी खुशियां और शुभकामनाएं हमारे ई-कार्ड्स के जरिए बांटें।

रथ यात्रा: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। यह विश्व प्रसिद्धि रथयात्रा उड़ीसा के पुरी शहर में निकाली जाती है। अपने परिजनों तथा मित्रों को इस दिन के लिए शुभकामनाएं भेजें। राष्ट्रीय पोर्टल के ई-कार्ड्स का उपयोग करके।

 
     
 
Latest Government Press Releases
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों की हिंदी या अंग्रेजी भाषा में जानकारी आप हमारे प्रेस विज्ञप्ति पृष्ठ से प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार द्वारा आयोजित नवीनतम घटनाओं एवं कार्यक्रमों के छायाचित्र आप फोटो गैलरी में देख सकते हैं।

आप चयनित सरकारी विभागों की प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति की सदस्यता भी ले सकते हैं।

 
Did You Know?
क्या आप जानते हैं?

अब आप राष्‍ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत पंजीकृत / दायर कर सकते हैं। के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मैं कैसे करूं? खंड से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
 
 
सरकार द्वारा हाल में शुरू/पुनर्निर्माण की गईं वेबसाइटें

सरकार की निम्‍नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:

हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
 
आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।
     
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।

आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।