bharat.gov.in
सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! हम कामना करते हैं कि वर्ष 2012 आप और आपके प्रियजनों के लिए ढेर सारा प्रेम, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यह समय है आने वाले वर्ष के लिए लक्ष्‍य तय करने और उन्‍हें प्राप्‍त करने के लिए कठिन परिश्रम करने का। जब आप आने वाले वर्ष की तैयारी में लगे हैं, हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल (http://bharat.gov.in) पर एक बार फिर अपनी मासिक पत्रिका के साथ आपके सामने उपस्थित हैं, और अनुरोध करते हैं कि कृपया हमें पत्र लिखें और आप अपने अनुभव और सुझाव अवश्‍य भेजें।

 
Spotlight
  विशेष कार्यक्रम

भारत की संसद: भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र होने के साथ शासन की संसदीय प्रणाली वाला देश है। भारत में संसद सर्वोच्‍च विधान निकाय है। भारत के राष्‍ट्रपति और लोकसभा (जनसाधारण) तथा राज्‍य सभा (राज्‍यों की परिषद) के सभी संस्‍थानों के बारे में जानें।

वर्ष 2011 भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर ताजा जानकारियों और भरपूर सामग्री के साथ आपको अवगत कराता रहा। राष्‍ट्रीय आयोजनों जैसे स्‍वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती के अलावा हमारे स्‍पॉटलाइट अनुभाग का फोकस इन पर था : इन विशेष रुचि समूहों पर बल दिया गया जैसे :

भारत का गणतंत्र दिवस : जनवरी का माह देशभक्ति की भावना उत्‍पन्‍न करता है। भारत इस वर्ष 26 जनवरी को 63वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और हम आपके लिए पेश करते हैं :

  • गणतंत्र दिवस समारोह का जीवंत वेबकास्‍ट / मांग पर वीडियो
  • राष्‍ट्रपति के संबोधन का जीवंत वेबकास्‍ट / मांग पर वीडियो
  • भारत रत्‍न, परम वीर चक्र, पद्म पुरस्‍कार, शौर्यता पुरस्‍कार, वीरता पुरस्‍कार, सुधारात्‍मक सेवा मैडल पुरस्‍कार, शौर्यता पुरस्‍कारों के लिए पुलिस पदक, प्रतिभाशाली सेवा पुरस्‍कारों के लिए पुलिस पदक और विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक
  • गणतंत्र दिवस की यात्रा
  • गणतंत्र दिवस समारोह
  • भारतीय तिरंगे का इतिहास
  • गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
  • गणतंत्र दिवस परेड की झलकें
  • इतिहास की तस्‍वीरें
 
 
What's New
   
  नया क्‍या है

इस अनुभाग में पोर्टल पर डाली गई नवीनतम जानकारियों की झलक दी जाती है।

मैं क्‍या करुं?: इस अनुभाग में केन्‍द्र तथा राज्‍य सरकारों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाओं के बारे में बताया जाता है। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसी अनेक सेवाओं को जोड़ा / संशोधित किया है।

प्रपत्र / योजना / दस्‍तावेज: इसमें आपको हाल ही में हमारे सरकारी अनुभाग में डाली गई नई योजनाओं, आवेदन पत्रों, दस्‍तोवजों, अधिनियमों और नियमों के बारे में जानकारी मिलती है।

विषयवस्‍तु: आपके अनुभव को और अधिक आनंददायक बनाने के लिए हमने अनेक विषयवस्‍तुएं जोड़ी हैं, जो विभिन्‍न आयोजनों पर आधारित है ताकि आप वेबसाइट को एक नए रूप में देख और महसूस कर सकें। इसलिए अब इन विषयवस्‍तुओं पर लंबे समय तक रहें और इनका आनंद लें!

 
 
Guidelines
   
  दिशानिर्देश

वेबसाइटों के लिए सुरक्षा का अत्‍यधिक महत्‍व है। नीचे यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्‍वपूर्ण बातें बताई गई हैं कि आपकी वेबसाइट सुरक्षित है :
  • वेब सर्वर को अभिप्रमाणन और एनक्रिप्‍शन प्रौद्योगिकियों (एसएसएल) का उपयोग करने के लिए कंफिगर करें।
  • सार्वजनिक वेबसाइट पर प्रत्‍यक्ष रूप से सामग्री के संपादन के लिए रिमोट आथरिंग टूल्‍स का उपयोग करने की सिफारिश नहीं की जाती है।
  • कोड लिखते समय एसक्‍यूएल इंजेक्‍शन, क्रॉस साइट स्क्रिप्टिंग और सूचना के बाहर चले जाने की संभावनाओं पर विचार करें।
  • स्क्रिप्टिंग भाषा जैसे जावा एप्‍लेट्स, जावा स्क्रिप्‍ट्स, वीबी स्क्रिप्‍ट, पीएचपी आदि।
  • हमेशा सुरक्षित संसाधनों पर पहुंच के लिए एसएसएच जैसे एनक्रिप्टिड प्रोटोकॉल इस्‍तेमाल करें, इसके लिए रिमोट एडमिनिस्‍ट्रेशन और वेब सामग्री अपलोडिंग के लिए सत्‍यापन योग्‍य सुरक्षित साधन उपयोग करें।

 
 
Greetings
   
  शुभकामनाएं

चाहे यह एक त्‍यौहार हो या एक विशेष अवसर, प्रेम की अभिव्‍यक्ति के बिना कोई भी आयोजन अधूरा है। नव वर्ष, मकर संक्रांति, पोंगल, गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी के अवसरों पर रचनात्‍मक ई-कार्ड भेजने के लिए हमारे शुभकामना अनुभाग देखें।

 
   
 
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पृष्‍ठ पर सरकार की नवीनतम प्रेस विज्ञप्तियों की जानकारी हिन्‍दी और अंग्रेजी में प्राप्‍त करें।

हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित नवीनतम कार्यक्रमों और बैठकों के चित्र देखे जा सकते हैं।

आप चुने हुए सरकारी विभागों की पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में प्रेस विज्ञप्तियां अंशदान करने के लिए यह ई-प्रपत्र भर सकते हैं।

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?

भारतीय शहरों में मौसम की ताजा स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें। इससे आपको मौजूदा तापमान, सापेक्ष नमी, समुद्री तल का औसत दबाव, हवा की गति तथा मौजूदा मौसम का समग्र परिदृश्‍य प्रदान किया जाएगा।

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में ब्राउज करते हुए इसके बारे में जानकारी पाएं और साथ ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार की गई अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं
 
 
हाल में लोकार्पित/नए रूप में लाई गई शासकीय वेबसाइटें

सरकार की निम्‍नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:

हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
 
यह समाचार पत्रिका आप अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं ताकि उन्‍हें भारत सरकार की नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कृपया अपने आस पास होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए पोर्टल http://bharat.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं।
     
आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

कृपया हमें उन विषयों के बारे में लिखें जो आप इस पोर्टल पर देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्‍नतापूर्वक स्‍वागत करते हैं।

आशा है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव सुखद और उपयोगी रहा।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।