| स्वतंत्रता दिवस, 2011, स्वतंत्र भारत के एक भव्य अस्तित्व के 64 वर्षों का प्रतीक है। समारोह का दिन, एक ऐसा दिन जब हम अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं और उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे लिए अपने जीवन का बलिदान दिया – 15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो प्रत्येक भारतीय नागरिक के हृदय के नजदीक है।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर 'राष्ट्र के नाम संबोधन' दिया। इसके बाद अगले दिन दिल्ली में माननीय प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया।
एक अन्य लोकप्रिय गतिविधि, जो स्वतंत्रता की भावना और देश भक्ति के जोश का प्रतीक है वह है पतंग उड़ाना। नीले आसमान में असंख्य, चमकदार पतंगें देखी जा सकती हैं, ये पतंगें हर भारतीय के घर की छतों और मैदानों में देखी जा सकती हैं और ये इस अवसर के आयोजन का अपना विशेष तरीका है।
प्रत्येक भारतीय के लिए एक मनपसंद वेब स्थल भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल उन सभी आयोजनों का संपूर्ण कवरेज प्रस्तुत करता है जो आजादी के इन समारोहों को सच्चे अर्थों में विशिष्ट बनाते हैं।
15 अगस्त की पूर्व संध्या को राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन के जीवंत वेब कास्ट से आरंभ करते हुए नई दिल्ली में लाल किले पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम, भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल में सब कुछ उपलब्ध है। आप प्रधानमंत्री के भाषण का पूरा पाठ यहां देख सकते हैं और पुरस्कार सूची भी यहां उपलब्ध है जो उन्हें राष्ट्र की सेवा में असाधारण उपलब्धि तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।
हम यहां 65वें स्वतंत्रता दिवस, 2011 के अवसर पर इन सभी विशेषताओं को आपके लिए प्रस्तुत करते हैं।
|