bharat.gov.in
ठण्‍ड के मौसम की कठिन परिस्थितियों के बाद फरवरी माह गुनगुनी धूप के साथ राहत देता है और यह ऐसा समय है जब पूरे देश में यात्रा करना आदर्श माना जाता है और इसी मौसम में ईद ए मिलाद और महा शिवरात्रि जैसे त्‍यौहार मनाए जाते हैं। इस वर्ष 29 दिनों के साथ फरवरी माह हमें कम से कम समय में अधिक से अधिक कार्य करने और एक बेहतर भविष्‍य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल (http://bharat.gov.in) पर एक बार फिर अपनी मासिक पत्रिका के साथ आपके सामने उपस्थित हैं, और अनुरोध करते हैं कि कृपया हमें पत्र लिखें और आप अपने अनुभव और सुझाव अवश्‍य भेजें।

 
What's New
   
  नया क्‍या है

इस अनुभाग में पोर्टल पर डाली गई नवीनतम जानकारियों और सूचनाओं की झलक दी जाती है।

गणतंत्र दिवस: भारत के 63वें गणतंत्र दिवस के आयोजनों पर एनपीआई में कुछ खास तस्‍वीरें देखें, जिसमें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार और प्राप्‍तकर्ता, राष्‍ट्र के नाम राष्‍ट्रपति के भाषण का वेब कास्‍ट और परेड शामिल है, इसी के साथ विशेष रूप से डिजाइन किए गए वॉल पेपर, राष्‍ट्र गान, राष्‍ट्रीय ध्‍वज, 'मेरा भारत मेरी शान' के बैज, बैनर और इस महान उत्‍सव के विषय में कुछ रोचक जानक‍ारियां डाउनलोड की जा सकती हैं।

वेब रत्‍न पुरस्‍कार 2012: वेब रत्‍न पुरस्‍कारों की स्‍थापना अधिक से अधिक नवाचारी ई-शासन प्रयासों को प्रोत्‍साहन देने तथा असाधारण प्रयासों को उचित मान्‍यता देने हेतु की गई है। इन पुरस्‍कारों में उन अन्‍य लोगों को ऐसे प्रोत्‍साहनों के बारे में जानकारी भी दी जाती है जो आवश्‍यकतानुसार सफल समाधान तैयार कर सकते हैं और उन्‍हें दोहरा सकते हैं।

क्‍या मैं करुं?: इस अनुभाग में विभिन्‍न केन्‍द्रीय और राज्‍य सरकारों द्वारा लोगों को दी जाने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया है। हमने आपकी सुविधा के लिए अपने मौजूदा भंडार में हाल ही में कुछ ऐसी सेवाओं को जोड़ा / संशोधित किया है।

अधिनियम/नियम/प्रपत्र/योजना/दस्‍तावेज: इसमें आपको हाल ही में हमारे सरकारी अनुभाग में डाली गई कल्‍याण योजनाओं, आवेदन पत्रों और दस्‍तावेजों के बारे में जानकारी मिलती है।

विषयवस्‍तु: आपके अनुभव को और अधिक आनंददायक बनाने के लिए हमने अनेक विषयवस्‍तुएं जोड़ी हैं, ताकि आप वेबसाइट को एक नए रूप में देख और महसूस कर सकें। इसलिए अब इन विषयवस्‍तुओं पर लंबे समय तक रहें और इनका आनंद लें!

 
 
Guidelines
   
  दिशानिर्देश

साइबर स्‍पेस में सरकार की मौजूदगी 7,000 से अधिक सरकारी पोर्टलों पर सोशल मीडिया के साथ जोड़ी जा सकती है। यद्यपि, इसके लिए कार्यान्‍वयन से पहले एक सुविचारित नीति और कार्य योजना की आवश्‍यकता है।
 
   
 
Greetings
   
  शुभकामनाएं

अपने परिवार और मित्रों के साथ ईद-ए-मिलाद और महा शिवरात्रि मनाएं, उन्‍हें हमारे शुभकामना अनुभाग में उपलब्‍ध रचनात्‍मक ई-कार्ड के माध्‍यम से शुभकामनाएं भेजें।

 
   
 
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पृष्‍ठ पर सरकार की नवीनतम प्रेस विज्ञप्तियों की जानकारी हिन्‍दी और अंग्रेजी में प्राप्‍त करें।

हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित नवीनतम कार्यक्रमों और बैठकों के चित्र देखे जा सकते हैं।

आप चुने हुए सरकारी विभागों की पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में प्रेस विज्ञप्तियां अंशदान करने के लिए यह ई-प्रपत्र भर सकते हैं।

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?

देश में सभी खाद्य व्‍यापार प्रचालकों के लिए अनिवार्य है कि उनका पंजीकरण भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ किया जाए और खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम 2010 में बताई गई प्रक्रियाओं के अनुसार व्‍यापार चलाने का लाइसेंस प्राप्‍त किया जाए। एफएसएसएआई से खाद्य व्‍यापार प्रचालक लाइसेंस प्राप्‍त करने के लिए यहां क्लिक करें

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में ब्राउज करते हुए इसके बारे में जानकारी पाएं और साथ ही भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार की गई अन्‍य ऑनलाइन सेवाओं
 
 
हाल में लोकार्पित/नए रूप में लाई गई शासकीय वेबसाइटें

सरकार की निम्‍नलिखित वेबसाइटें ऐसी हैं जिन्‍हें या तो हाल में लोकार्पित / नए रूप में लाया गया है:

हाल में लोकार्पित की गई वेबसाइटों की अधिक जानकारी के लिए कृपया भारत सरकार वेब निदेशिका देखें ।
 
यह समाचार पत्रिका आप अपने सभी परिचितों को भेज सकते हैं ताकि उन्‍हें भारत सरकार की नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कृपया अपने आस पास होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए पोर्टल http://bharat.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं।
     
आप भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल के लिए अतिथि सारांश की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

कृपया हमें उन विषयों के बारे में लिखें जो आप इस पोर्टल पर देखना चाहते हैं। हम अपने सभी पाठकों के विचारों और सुझावों का प्रसन्‍नतापूर्वक स्‍वागत करते हैं।

आशा है कि भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव सुखद और उपयोगी रहा।
  bharat.gov.in
 
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।