bharat.gov.in समाचार पत्रिका अगस्त 2009

स्‍वतंत्रता दिवस के आने की खुशी में छतों पर तिरंगा लहराने लगा है, हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल पर अपनी नवीनतम पेशकशों का संक्षिप्‍त सांराश लेकर आपके सामने उपस्थित हैं।

यहां पिछले माह जोड़ी गई कुछ नई विशेषताओं पर नजर डालते हैं, जो एक सम्‍मानित सदस्‍य होने के नाते आपको पहले बतानी जरूरी है।

bharat.gov.in आपके निरंतर समर्थन की अपेक्षा करता है और हम इंटरनेट के माध्‍यम से भारत के नागरिकों को सरकार के और नजदीक लाने की दिशा में अपना प्रयास जारी रखते हैं। अगस्‍त माह में हम आपके लिए क्‍या क्‍या नई जान‍कारियां लेकर आए हैं, आइए इस पर एक नजर डालें।

वेब रत्‍न पुरस्‍कार 2009
वेब रत्‍न पुरस्‍कार 2009

वेब रत्‍न पुरस्‍कार 2009: भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल में हाल ही में वेब रत्‍न पुरस्‍कार आरंभ किए गए हैं। ये पुरस्‍कार विभिन्‍न सरकारी इकाइयों के बीच नए ई-शासन समाधान के प्रयासों को मान्‍यता देने एवं इन विचारों को दोहराने का प्रोत्‍साहन देने के लिए स्‍थापित किए गए हैं। नामांकन की श्रेणियां हैं :

  1. नागरिक केंद्रित सेवाएं
  2. लोक प्रतिभागिता पहल
  3. असाधारण वेब सामग्री
  4. प्रौद्योगिकी का नवाचारी उपयोग
  5. व्‍यापक वेब उपस्थिति – मंत्रालय / विभाग
  6. व्‍यापक वेब उपस्थिति – राज्‍य
जिन्‍होंने अपने नामांकन जमा किए हैं वे इस वर्ष के अंत में आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में पुरस्‍कार जीतने की प्रतीक्षा कर रहे होंगे। अधिक जानकारी के लिए वेब रत्‍न पुरस्‍कार 2009 देखें।

वेब रत्‍न पुरस्‍कार 09 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्‍त 2009 तक आगे बढ़ाई जाती है। अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्‍य यह है कि जमा करने की प्रक्रिया हेतु मिले समय की कमी के कारण जो भी संगठन या विभाग इसे जमा नहीं कर सके हैं, उन्‍हें जमा करने के लिए समय मिल सके।

विशेष कार्यक्रम
विशेष कार्यक्रम

स्‍वतंत्रता दिवस: इस माह हम अपनी आजादी की 62वीं वर्षगांठ आयोजित कर रहे हैं। इस दिन हम अपने महान स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को आदर समर्पित करते हैं, जिन्‍होंने कई कुर्बानियां दी, ताकि हम एक आजाद देश में रह सकें। अगस्‍त के स्‍पॉटलाइट में इनके द्वारा अपनाए गए मार्ग पर केन्द्रित विरोध प्रदर्शन के अहिंसा के तरीके पर जानकारी दी गई है, जिसे देश ने अपनाया और आजादी मिलने पर खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर हम भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल में अनेक जानकारियों के साथ कुछ खास कार्यक्रम लाए हैं।

  1. आयोजन का जीवंत वेबकास्‍ट
  2. राष्‍ट्र के नाम राष्‍ट्रपति का अभिभाषण
  3. राष्‍ट्रीय गान
प्रकाशन
प्रकाशन
 

प्रकाशन: सूचना और प्रसारण मंत्रालय, के प्रकाशन विभाग ने नई पुस्‍तकें प्रकाशित की हैं । पुस्‍तकें अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में हैं। 'वाई पीपुल प्रोटेस्‍ट' एक ऐसी पुस्‍तक है जिसमें विकासशील देशों में प्रमुख पर्यावरण संबंधी अभियानों का अ‍ध्‍ययन किया गया है, जबकि 'इंस्क्रिप्‍शन्‍स ऑफ अशोक' मौर्य सम्राट अशोक के शिला लेखों का अंग्रेजी में अनुवाद है।

अन्‍य पुस्‍तकें - 'सोसाइटी रेलिजन एण्‍ड लिटरेचर इन एंशिएंट एण्‍ड मेडिवल पीरियड', 'मेडिवल हिस्‍ट्री' , 'आर्ट एण्‍ड आर्किटेक्‍चर इन एंशिएंट एण्‍ड मेडिवल पीरियड', 'अरली हिस्‍ट्री' और 'गवर्नमेंट एण्‍ड इकोनॉमिक लाइफ इन एंशिएंट एण्‍ड मेडिवल पीरियड' ‘गजेटर ऑफ इंडिया – हिस्‍ट्री एण्‍ड कल्‍चर’ के सारांश हैं। ये पुस्‍तकें उस युग की सामाजिक परम्‍पराओं, राजशाही, दस्‍तकारी और सामाजिक तथा आर्थिक परिस्थितियों की एक अंतरदृष्टि प्रदान करती हैं।

हमारी तीन क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्‍तकें भी हैं। 'एस. श्रीनिवास अयंगार', में तमिल में स्‍वतंत्रता सेनानी एस श्री निवास अयंगार के जीवन के विभिन्‍न पक्षों का विवरण दिया गया है, जबकि 'क्रांतिदूत अजीमुल्‍ला खान' नामक पुस्‍तक में 1857 की क्रांति के आयोजक अजीमुल्‍ला खान की जीवनी पंजाबी भाषा में दी गई है। अंतिम पुस्‍तक 'विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ लोक कथाएं, भाग IV', उडिया भाषा में विभिन्‍न देशों की लोक कथाओं को बच्‍चों के लिए संकलित किया गया है। इन पुस्‍तकों को पढ़ना राष्‍ट्र के विभिन्‍न पक्षों के बारे में एक बेहतर समझ प्रदान करता है।

शुभकामनाऍँ
शुभकामनाऍँ
 
 

रक्षा बंधन: इसका शाब्दिक अर्थ है रक्षा का बंधन अर्थात रक्षाबंधन त्‍यौहार बहनों और भाइयों के बीच प्रेम के बंधन को मनाने का त्‍यौहार है। इस दिन बहनें सुंदर सजावटी धागों से बनी राखी अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं और मिठाइयां तथा उपहारों का आदान प्रदान होता है।

जन्‍माष्‍टमी: इसे गोकुल अष्‍टमी भी कहते हैं। यह भगवान कृष्‍ण के जन्‍म का उत्‍सव है। इस दिन व्रत, पूजा और अन्‍य रीति रिवाज तथा मंदिरों और घरों में सजावट की जाती है। महाराष्‍ट्र में युवा लड़कों के दल मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी हुई दही की हांडी तोड़ते हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस: यह राष्‍ट्रीय अवकाश ब्रिटिश उपनिवेश शासन से भारत की स्‍वतंत्रता की वर्षगांठ बनाने के लिए दिया जाता है। इस दिन मार्च पास्‍ट, पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताएं और देश भक्ति की भावना का सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाता है। सभी नागरिक स्‍वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त करते हैं और राष्‍ट्र को एक नई ऊंचाई की ओर ले जाने का वचन देते हैं।

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के जन्‍म के अवसर पर यह दस दिवसीय महोत्‍सव मनाया जाता है, गणेश जी बुद्धि, समृद्धि और भाग्‍य के देवता माने जाते हैं। इस अवधि के दौरान भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों की पूजा की जाती है। ग्‍यारहवें दिन इन मूर्तियों को रंग बिरंग जुलूसों में सजाकर स्‍थानीय जलाशयों में विसर्जित किया जाता है।

अपने प्रिय जनों को इस अवसर पर शुभकामनाएं भेजने के लिए bharat.gov.in. पर उपलब्‍ध शुभकामना संदेश देखें।

नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां
नवीनतम शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां  
   

इस अनुभाग में अंग्रेजी और हिन्‍दी में नवीनतम शासकीय प्रसे विज्ञप्तियों का विवरण देखें। हमारे चित्रदीर्घा अनुभाग में शासन से संबंधित कार्यक्रमों और आयोजनों के नवीनतम चित्र भी देखे जा सकते हैं। यदि आप किसी विशिष्‍ट शासकीय विभाग की प्रेस विज्ञप्ति पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

 
क्‍या आप जानते हैं?
क्‍या आप जानते हैं?  

आप प्रधानमंत्री राहतकोष में योगदान ऑनलाइन प्रदान करने के लिए जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं?

हमारे मैं कैसे करुं? अनुभाग में इस तथा अन्‍य सेवाओं को नागरिकों का जीवन आसान बनाने के लिए अनेक विवरण दिए गए हैं।
 
हाल में लोकार्पित शासकीय वेबसाइटें
सरकार प्रत्‍येक माह नई वेबसाइटों के सृजन और सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य नागरिकों को अधिक से अधिक सामग्री, ऑनलाइन सेवाएं और अंत:क्रियात्‍मकता प्रदान करना है। यहां कुछ नए विकासों की सूची दी गई है।
कृपया हमें इस बारे में अपने विचार और सुझाव भेजें कि आप इस पोर्टल पर और क्‍या देखना चाहते हैं। आपका फीडबैक हमारे लिए मूल्‍यवान हैं क्‍योंकि यह हमारे भवी विकास का आधार है।

यह समाचार पत्रिका अपने मित्रों को भेज कर bharat.gov.in पर होने वाली नवीनतम घटनाओं के बारे में जानकारी दें।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।