|
|
अप्रैल महीना छात्रों और युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने से प्रतियोगी परीक्षाओं, परिणामों और नए सत्र का दौर शुरू होने लगता है। नया वित्तीय वर्ष भी यहीं से शुरू होता है।
इसके साथ ही यह महीना देश भर में धार्मिक उत्साह का माहौल भी बनाता है। गुड फ्राइडे, बैसाखी, बिहू, महावीर जयंती और ईस्टर इसी महीने में मनाए जाते हैं।
भारत का राष्ट्रीय पोर्टल आपको यह विश्वास दिलाता है कि भारत और इसके विभिन्न पहलुओं से संबंधित प्रत्येक आवश्यक जानकारी आपको अद्भुत तरीके से उपलब्ध कराई जायेगी। हमारे निरंतर प्रयास से पोर्टल पर आपके प्रत्येक आगमन पर आप अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का अनुभव कर सकते हैं।
हमारे निरंतर प्रयास है आपके द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल देखने को रोचक अनुभव बनाया जा सके। इस संबंध में यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया है तो हमें लिखें। आपके निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए धन्यवाद। |
 |
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
विशेष कार्यक्रम
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू): भारत सरकार द्वारा नियंत्रित एवं संचालित उद्यमों एवं उपक्रमों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या पीएसयू कहा जाता है। केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार के आधिपत्य वाले सार्वजनिक उपक्रम में सरकारी पूंजी की हिस्सेदारी 51% या इससे अधिक होती है। यदि पीएसयू में एक या एक से अधिक राज्यों एवं केंद्र सरकार की साझेदारी है, तब भी हिस्सेदारी का यही प्रतिशत रहेगा। हमारे विशेष कार्यक्रम में निम्न विषयों पर फोकस किया गया है:
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का विकास
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का वर्गीकरण
- निगमित सामाजिक दायित्व
- महारत्न / नवरत्न / मिनीरत्न स्थिति
- प्रशासन, भूमिका एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का सशक्तिकरण
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में रोज़गार के अवसर
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की धारा 25 के अंतर्गत पंजीकृत कंपनियां
सीमित देयता भागीदारी: सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) व्यापार संगठन का एक स्वरूप है, जिसमें प्रत्येक भागीदार की देयता कानूनी रूप से सीमित होती है। यह विशेष कार्यक्रम अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में प्रकाशित किया जाएगा एवं यह निम्न विषयों पर जानकारियां देगाः
- भारत में सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी)
- सुविधाएं, आवश्यकताएं एवं एलएलपी कराधान
- अन्य संस्थाओं का एलएलपी में रूपांतरण
- एलएलपी का विलय एवं वाइंडिग
- एलएलपी में दंड एवं अपराध
- एलएलपी के लिए प्रासंगिक दस्तावेज एवं प्रपत्र
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
नया क्या है
नागरिक: राष्ट्रीय पोर्टल के इस खंड में मार्च माह में किए गए परिवर्तनों एवं बदलाव तथा अप्रैल माह में प्रदान की गई नई सामग्री की जानकारी पर प्रकाश डाला गया है। यह खंड स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, ग्रामीण भारतीय आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
विद्यार्थी जगतः: इस अनुभाग से छात्र, भारत में शिक्षा एवं उसकी प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसमें व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, दूरस्थ शिक्षा, छात्रों के लिए आर्थिक सहायता एवं शिक्षा ऋण, छात्रवृत्तियां, पुरस्कार, नए पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें, पुस्तकालय, योजनाएं तथा भारत एवं विदेशों में शैक्षिक सहायता के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
रोज़गार के लिए आवश्यक जानकारियां: विशेष अभिरुचि समूह के अंतर्गत हम आपको देश में रोज़गार के अवसरों तथा विशिष्ट रूप से सक्षम लोगों के लिए विशेष जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। हमारे देश में रोज़गार के कई अवसर प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। इस फीचर में शासकीय रोज़गार एजेंसियों, रोज़गार समाचार, देशभर में बने रोज़गार कार्यालय तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की विस्तार से जानकारी दी गई है।
विशिष्ट रूप से सक्षम: इस विशेष अभिरुचि समूह से आपको सरकार द्वारा विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, आर्थिक सहायता कार्यक्रमों तथा उन्हें प्राप्त कानूनी अधिकारों की जानकारी का विस्तृत विवरण मिलेगा। इनकी शिक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, तथा सरकार द्वारा उन्हें बिना भेदभाव एवं बाधा के उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया है।
मैं कैसे करूं?: संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा उठाए गए कदम और भारत में लॉजिस्टिक डाक, बिजनेस डाक, डायरेक्ट डाक, अंतरराष्ट्रीय धन स्थानांतरण सेवा, स्पीड पोस्ट सेवा, स्पीड पोस्ट पासपोर्ट सेवा, अपने स्पीड पोस्ट एवं एक्सप्रेस पार्सल पोस्ट सामान को ट्रैक करना, अंतरराष्ट्रीय मेल ट्रैकिंग, वर्ल्डनेट एक्सप्रेस ट्रैकिंग और मीडिया पोस्ट "मै कैसे करूं" खंड का अवलोकन अवश्य करें।
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
| |
|
 |
| |
शुभकामनाएं
अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। अपनी खुशियां और शुभकामनाएं हमारे ई-कार्ड के जरिए बांटें।
ईस्टर: ईस्टर गुड फ्राइडे के बाद रविवार को आयोजित किया जाता है। यह सूली पर टांगने के द्वारा हुई मृत्यु के बाद यीशु के फिर से जीवित होने के तौर पर मनाया जाता है और यह 40 दिन की अवधि के उपवास का अंत है जिसे रोज़ा कहते हैं। इस अवसर पर पूरे देश में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाता है।
बैसाखी: यह असम के किसानों का पारंपरिक त्यौहार है। बैसाखी को देश भर में विभिन्न नामों के तहत मनाया जाता है। कई हिस्सों में इसे नए साल की शुरूआत के तौर पर मनाया जाता है। सिखों के लिए यह दिन इसलिए खास है क्यूंकि इसी दिन सिखों के दसवें गुरू, गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
महावीर जंयती: महावीर जयंती के दिन देश के सभी जैन मंदिरों को ध्वजों से सजाया जाता है तथा भगवान महावीर का विशेष ‘अभिषेक’ किया जाता है। भगवान महावीर, जैन समुदाय के अंतिम तीर्थंकर थे, जिन्होंने जीवन का उद्देश्य एवं आदर्श पूरी दुनिया को बताया था। |
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
क्या आप जानते हैं?
आप लोक शिकायत आवास और निगरानी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मैं कैसे करूं? खंड से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी |
|
|
|
|
|
|
|
|
सरकार द्वारा हाल में शुरू/पुनर्निर्माण की गईं वेबसाइटें
सरकारी वेबसाइट्स, जिन्हें हाल ही में लांच /दोबारा बनाया गया है, वो हैं:
नई लांच की गई वेबसाइट्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया जीओआई वेब डायरेक्ट्री का निरीक्षण करें। |
|
|
|
|
|
| आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है। |
| |
|
|
भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत है।
आपके सुझावों एवं टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ हमेशा संवाद बना रहेगा। आपके निरंतर सहयोग, सुझावों और संरक्षण के लिए धन्यवाद।
आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। |
|
 |
|
|
|
|
|
|
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।
|
|
|