ग्रीष्म ऋतु में गीत स्वयं स्वरित हो उठते हैं।
- विलियम कार्लोस विलियम्स
ऐसा कहा जाता है कि अप्रैल माह ग्रीष्म ऋतु का अग्रदूत होता है। इस महीने में सूर्य की किरणों का ताप बढ़ जाता है और इनकी चमक में कुछ त्योहार भी आते हैं। इसी माह यानी अप्रैल से ही नए वित्तीय वर्ष का प्रारंभ होता है, जिसमें व्यक्ति भविष्य की योजनाएं गढ़ता है।

देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति के संरक्षण में योगदान करें। हरित भारत विषय पर बने हमारे विशेष कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की तैयारियों और योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया है। हमारा उद्देश्य रहता है कि आपको हमेशा नई और ताजा सूचनाएं व जानकारियां मिलें। इसलिए हमने भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल Bharat.gov.in के क्षेत्र (सेक्टर) 'कृषि' अनुभाग की जानकारियों और आंकड़ों को भारत 2010 पुस्तक के आधार पर नवीनीकृत किया है। राष्ट्रीय पोर्टल में क्या नया है, इसे जानने के लिए एक बार पोर्टल का अवलोकन जरूर करें।

आपके सुझावों और टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि आपके साथ इसी तरह हमेशा संवाद बना रहेगा।
शारीरिक रूप से असक्षम लोगों की अधिकारिता
हरित भारत - मिलकर बनाएं बेहतर कल
इस अनुभाग में किसी विशेष विषय पर केंद्रित जानकारियां दी जाती हैं। यदि आपके पास भी किसी ऐसे विषय पर जानकारी हो या आप किसी जरूरी विषय पर विशेष कार्यक्रम चाहते हों तो, हमें लिख भेजें।

शारीरिक रूप से असक्षम लोगों की अधिकारिता: भारत राष्ट्र में सभी को समानता प्राप्त है और सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। इसीलिए भारत सरकार ने ऐसी योजनाएं चला रखी हैं जिनका फायदा उसके सभी नागरिकों को समान रूप से मिले। 11वीं पंचवर्षीय योजना की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कुल जनसंख्या में शारीरिक रूप से असक्षम लोगों का प्रतिशत 5 - 6% है।

हरित भारत - मिलकर बनाएं बेहतर कल: भारत सरकार पर्यावरण पर हो रहे प्रभावों पर गहराई से नजर रखे हुए है और इसे बचाने के लिए आगे भी आई है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत के प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण और स्वस्थ पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने के तरीकों और उसकी निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल है...

इस अनुभाग में यह बताया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल में इस माह क्या बदलाव हुआ है और क्या नई जानकारियां शामिल की गई हैं।

कृषि क्षेत्र (सेक्टर) अनुभाग में भारत 2010 पुस्तक के आधार पर कई बदलाव किए गए हैं।

कृषि : दुनिया के सबसे पुराने पेशे में से एक कृषि भारत की कुल आबादी के 58.4% से अधिक लोगों के लिए आजीविका का साधन है। इस खंड में सरकार की योजनाओं और नीतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं और लिंक्स दी गई हैं। इस खंड में कई ऐसी चीजों को भी शामिल किया गया है जो न सिर्फ किसान समुदायों के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी हो सकती हैं जो किसी भी रूप में कृषि पर निर्भर हैं।

क्षेत्र के अंतर्गत अन्य अनुभागों में भी नवीनतम और प्रासंगिक जानकारी प्रदर्शित करने की प्रक्रिया चल रही है।

कॉमनवेल्थ गेम्स : दिल्ली में आयोजित होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेल की तैयारियां पूरे शबाब पर है। इस पर हमने अपने 'फोकस' अनुभाग में कॉमनवेल्थ गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक को शामिल किया है।

आप यहां 'क्वींस बैटन रिले' की प्रगति या विश्व स्तरीय स्थलों के निर्माण के बारे में भी जान सकते हैं। व्यापार, आवास, टिकट या और अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट को लॉग इन करें।

प्रकाशन

प्रकाशन: प्रकाशन विभाग हर माह कई पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इसका मुख्य लक्ष्य महत्व की और विविधतापूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तकों को आम आदमी तक कम कीमतों में पहुंचाना है। इस माह के प्रकाशन में शामिल पुस्तक है:

भारत की विवरणिका (गजेटियर) - इतिहास और संस्कृति दूसरा संस्करण: इस संस्करण में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस पुस्तक में सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और कलात्मक दृष्टि व उसका इतिहास पर प्रभाव बताया गया है। पुस्तक को लिखने में संबंधित क्षेत्रों के कई विद्वानों ने अपना योगदान दिया है। इस संस्करण का संपादन डॉक्टर पी.एन. चोपड़ा ने किया है।

जवाहरलाल नेहरूः सचित्र जीवचरित्रम: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बहुआयामी जीवन पर प्रकाश डालती इस पुस्तक को प्रसिद्ध इतिहासकार बी.आर. नंदा ने लिखा है। इसमें नेहरूजी के छायाचित्रों और उनके प्रेरक वाक्यों को भी स्थान दिया गया है। इस पुस्तक में उनके बचपन, महात्मा गांधी के संपर्क में आने के बाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बनने व आधुनिक भारत की उनकी योजना पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया है।

शुभकामनाएं
 

अपने अपनों से मिलने वाली शुभकामनाएं उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। अपनी खुशियां और शुभकामनाएं बांटें हमारे ईकार्ड्स के जरिए।

ईस्टर: गुड फ्रायडे के बाद आने वाले रविवार के दिन ईस्टर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाकर मौत दिए जाने के बाद ईस्टर वाले दिन ही वे पुनर्जीवित हुए थे। इसी दिन 40 दिनों लंबा उपवास का व्रत भी तोड़ते हैं। इस उत्सव को गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना के साथ मनाया जाता है, दावत दी जाती है और नए कपड़े खरीदे जाते हैं।

बैसाखी: कृषि से जुड़े इस त्योहार को पूरे देश में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। देश के कुछ भागों में इसे नए साल की शुरुआत भी माना जाता है। वहीं सिखों के लिए यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

Latest Government Press Releases
नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां

हमारे प्रेस विज्ञप्ति पेज पर नवीनतम सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ा जा सकता है।

फोटो गैलरी में आप विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की फोटो देख सकते हैं।

प्रेस सूचना विभाग से चुनिंदा विभागों की प्रेस विज्ञप्ति oहासिल करने के लिए ऑनलाइन फार्म भी भर सकते हैं।

 
Did You Know?
क्या आप जानते हैं?

क्या आप जानते हैं अनुभाग में जाकर आप केंद्रीय सतर्कता आयोग में सीधे ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने इस अनुभाग में और भी कई ऑनलाइन सेवाओं को शमिल किया है।

मैं कैसे करूं? सेक्शन से आप उन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं जिन्हें देश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन किया गया है। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
 
सरकार द्वारा हाल में शुरू/लांच की गईं वेबसाइट
नीचे दी गई वेबसाइटों को हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किया गया है और कुछ को नवीनीकृत किया गया हैः -
हम अपने सभी पाठकों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित करते हैं। यदि आप किसी विशेष स्तं भ या अनुभाग की सिफारिश करते हैं जिसे आप पोर्टल पर देखना चाहते हैं तो कृपया हमें ई-मेल द्वारा सूचित करें।

आप अपने परिचितों के ई-मेल पते पर इस न्यूजलेटर को भेज सकते हैं ताकि वे सरकार की ताजा गतिविधियों से परिचित रह सकें। पंजीकृत सदस्यों को पोर्टल पर होने वाले बदलावों की सूचना सबसे पहले प्राप्त होती है।

भारतीय राष्ट्री य पोर्टल की अतिथि सारांश रिपोर्ट प्रस्तुनत है।

आशा है कि भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल पर आपका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा।
   
यह मासिक समाचार पत्रिका आपको भारतीय राष्‍ट्रीय पोर्टल द्वारा भेजी जाती है।