- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- रोजगार निदेशालय (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- राष्ट्रीय रोजगार सेवा (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- रोजगार बाजार सूचना (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- कॅरियर के अवसर (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- स्व रोजगार संवर्धन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं रोजगार परामर्श (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
रोजगार संबंधी जानकारी
नौकरी चाहने वालों के लिए सरकारी क्षेत्र का रोजगार आकर्षक विकल्प रहता है। शासकीय सेवा भविष्य की सुरक्षा, स्थिरता, भत्ते एवं अन्य लाभों के कारण आज भी सबसे लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है।
सरकार रक्षा, चिकित्सा, शिक्षा आदि जैसे विविध व्यावसायिक क्षेत्रों में सभी व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करती है। नौकरी चाहने वालों को उनके कॅरियर के सही विकल्प का चयन करने में सहायता के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर विविध प्रतियोगी परीक्षाओं, सेवाओं और पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। रोजगार और अवसरों से संबंधित जानकारी यहां भी उल्लेखित है।
केंद्र एवं राज्य सरकारों के अंतर्गत बनने वाली रिक्तियों को भरने के लिए कई शासकीय रोजगार एजेंसियां हैं, जो पारदर्शी प्रक्रिया की मदद से उचित अभ्यर्थी का चयन करते हैं। इसके लिए कई चरणों की परीक्षाएं तथा साक्षात्कार भी लिए जाते हैं। उम्मीदवार को शासकीय रोजगार के लिए संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है, जो पूरे वर्ष में तय समयानुसार आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं को देने की योग्यता अलग-अलग होती है। हालांकि, निम्न स्तर पर होने वाली रिक्तियों को सामान्यतः स्थानीय स्तर पर ही भरा जाता है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: 26-04-2011
