- वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- राज्य स्तर की सूचनाएं
- ऑनलाइन सेवाएं
- पर्यावरण राज्य प्रतिवेदन (पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती है)

- अन्य प्रतिवेदन तथा प्रकाशन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
- प्रतिरूप एवं फार्म डाउनलोड करें (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं)
पर्यावरण योद्धा/ हरित पक्ष
तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण का धरती और पर्यावरण अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। फिर भी तसल्ली की बात यह है कि पर्यावरण से संबंधित चिंताओं ने वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाई है और इस दिशा में सभी ने गंभीरता पूर्वक ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसमें पर्यावरणविदों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
ये ऐसे लोग हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। पर्यावरणविद् अपना पूरा समय, लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के प्रति समर्पित करते हैं। ये स्वेच्छा से पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।
विकासशील देश होने के नाते भारत के सामने इस बात की चुनौती है कि वह विकास के साथ ही साथ पर्यावरण पर इसके न्यूनतम दुष्प्रभाव के बीच संतुलन बनाए रखे। भारत के सामने प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाना, अपनी जैव विविधता का संरक्षण और सतत विकास जैसी कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।
राष्ट्रीय पोर्टल के इस खंड में हम आपको पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, सेवाओं और सुविधाओं के बारे में बताएंगे, जिसे पर्यावरणविद जानना पसंद करते हैं।
पर्यावरण योद्धा/ हरित पक्ष से संबंधित सूचना
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: 04-03-2011

