सहकारिता
"सहकारिता" किसानों, परिवारों आदि के सदस्य नियंत्रण वाला एक संगठन है, जो एक संयुक्त स्वामित्व वाले आर्थिक उद्यम में लाभ और जोखिमों को साझा करते हैं। आमतौर पर एक सहकारी संस्थान की स्थापना प्रतिकूल बाजार की स्थितियों की प्रतिक्रिया के अनुसार की जाती है जिसमें भाग लेने वाले सभी सदस्य भागीदार होते हैं, ताकि संयुक्त आकार और पूरे समूह की क्षमता के कारण लाभ उठाया जा सके।
भारत में सहकारी आंदोलन की शुरूआत कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों की देन है। 20वीं सदी के प्रारंभिक वर्षों के दौरान, अकाल जिसका परिणाम आर्थिक कठिनाईयों के रूप में परिलक्षित हुआ और किसानों की ऋणग्रस्तता में जबरदस्त वृद्धि के मद्देनजर, किसानों को ऋण और गरीबी के इस दुष्चक्र से बाहर निकालने का सबसे अच्छा साधन सहकारी समितियों के रूप में सामने आया। किसानों को सहकारी आंदोलन के चलते अपने अल्प संसाधनों के संयोजन से क्रेडिट से संबंधित आम समस्याओं और कृषि उपज के विपणन एवं आदानों की आपूर्ति को हल करने का एक आकर्षक तरीका मिल गया।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल, द्वारा समीक्षित: 11-03-2011
