पोर्टल के विषय में
यह भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल है, जिसकी अभिकल्पना, विकास और होस्टिंग राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), ने की है। यह संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं), के तत्वावधान में एक अग्रणी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संगठन है।
इस पोर्टल का विकास सरकार की राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत एक मिशन मोड परियोजना के रूप में किया गया है। इस पोर्टल को बनाने का उद्देश्य नागरिकों और अन्य पणधारियों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सूचना और सेवाओं तक एकल बिन्दु अभिगम्यता प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से भारत और इसके विभिन्न पहलुओं के विषय में सूचना का एक व्यापक, शुद्ध, विश्वसनीय तथा एकल बिन्दु स्रोत प्रदान करने का प्रयास किया गया है। भारत सरकार के अन्य पोर्टलों/वेबसाइटों के लिए इसमें विभिन्न लिंक्स दिए गए हैं।
इस पोर्टल की विषयवस्तु भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा केन्द्रीय/राज्य/जिला स्तर पर सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है। हमारा प्रयास इस पोर्टल की विषयवस्तु विस्तार क्षेत्र, अभिकल्पना और प्रौद्योगिकी को एक नियमित आधार पर समृद्ध और भरपूर बनाने का है।
स्रोत: राष्ट्रीय पोर्टल विषयवस्तु प्रबंधन दल द्वारा समीक्षित: 01-10-2010 ![]()
